
बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती गांव राणा पंजगराई में धनिया की खेती के आड़ में अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खेत से 5 किलो अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। जबकि पंजाब में अफीम की खेती करने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगी हुई है ।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि बीएसएफ व पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जरनैल सिंह ने अपने खेत में धनिया की आड़ में अफीम के पौधे लगाए हुए हैं, जो काटने की तैयारी में है। पुलिस और बीएसएफ ने खेत में दबिश दी। वहां से पांच किलो के करीब अफीम के पौधे बरामद हुए हैं। वहां से अफीम के पौधों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।


























