
मुक्तसर के बल्लमगढ़ रोड पर वीरवार देर शाम एक झुग्गी में आग लग गई। इसकी लपटों ने साथ लगती अन्य झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया और करीब दस झुग्गियां जल गईं। गनीमत ये रही कि हादसे में जानी नुक्सान से तो बचाव रहा, मगर झुग्गियों में पड़ा घरेलू जरूरत का सारा सामान जलकर राख हो गया।



























