फेसबुक पर खूबसूरत लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर मैसेंजर में फोन नंबर का आदान-प्रदान, बातचीत व्हाट्सऐप तक और फिर एकाएक एक दिन वीडियो कॉल…! यही पैटर्न है इन दिनों लोगों को घर बैठे लूटने का। ये वीडियो कॉल उठाते ही आपका चेहरा और बीच में एक अश्लील क्लिप लगाकर नया वीडियो मिनटों में बनाने वाले ये लोग फिर इस वीडियो को वायरल न करने के लिए पैसों की वसूली करते हैं। इसी उगाही को नाम मिला है, सेक्सटॉर्शन। ऐसे मामलों में बहुत से लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। यह ऐसा स्कैम है, जिसमें न तो पैसा बचता है, न इज्जत और न ही जान। अभिनेता रजनीश दुग्गल और अभिनेत्री की वेब सीरीज ‘वीडियो कैम स्कैम’ इसी पर आधारित है।
पिछले कुछ सालों से सेक्सटॉर्शन की काफी घटनाएं सुनने को मिल रही है। जिसमें पीड़ितों को एक अश्लील वीडियो भेजने की धमकी दी जाती है। और, उनसे पैसे की डिमांड की जाती है। यदि डिमांड पूरी न की गई तो उन्हें परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों, या सोशल नेटवर्क पर साझा करने की धमकी दी जाती है। सेक्सटॉर्शन स्कैम में फंसे लोग बदनामी की डर से इस बारे में किसी से चर्चा नहीं करते और आसानी से ठगी का शिकार हो जाते है। या फिर सुसाइड कर लेते हैं। वेब सीरीज ‘वीडियो कैम स्कैम’ इंदौर की एक सत्य घटना से प्रेरित बताई जा रही है। इस सीरीज की कहानी अमृता खानविलकर और रजनीश दुग्गल के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में दोनों ने पति पत्नी की भूमिका निभाई है।
Golden Globe Awards 2024: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेहबानी करेंगे जो कोय, भारत में कब और कहां देख सकेंगे शो?
Box Office Collection Report: डंकी-सलार की कमाई में आई गिरावट, एनिमल की रफ्तार भी लगातार हो रही धीमी




























