पंजाब के कपूरथला जिले के गांव डडविंडी में एक सड़क दुर्घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। हादसे में महिला की जान चली गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सुल्तानपुर लोधी थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया मनजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी गांव डडविंडी जब सड़क पार कर रही थीं तो तो एक टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी और वह टिप्पर के नीचे आ गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



























