Uttar Pradesh Mausam Ka Haal: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली जारी है. बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं. अब उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, इसके बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और यूपी में बारिश का सिलसिला जारी होगा. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 01 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा जिसके चलते ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
लखनऊ में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल यानी 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 29 फरवरी को भी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 01 मार्च को लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं, अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 02 मार्च को लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 03 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, 04 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
आगरा के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो कल न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल आगरा में आसमान साफ रहेगा. 29 फरवरी की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा और दोपहर या शाम तक आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं. 01 और 02 मार्च को आगरा में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, 01 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 02 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

कानपुर के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में कल न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, कल कानपुर में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 29 फरवरी को भी आसमान साफ रहेगा. 01 मार्च को बारिश की गतिविधियां देखने को तो नहीं मिलेंगी, लेकिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. 02 मार्च को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 02 मार्च को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.




























