• Latest
  • Trending
  • All
US Vs Russia: Kazakhstan Azerbaijan Plane Crash Mystery | कजाकिस्तान प्लेन क्रैश क्या रहस्य बनकर रह जाएगा: अमेरिका ने रूस पर हमले के आरोप लगाए; पैसेंजर बोला- ऐसा लगा प्लेन नशे में था

US Vs Russia: Kazakhstan Azerbaijan Plane Crash Mystery | कजाकिस्तान प्लेन क्रैश क्या रहस्य बनकर रह जाएगा: अमेरिका ने रूस पर हमले के आरोप लगाए; पैसेंजर बोला- ऐसा लगा प्लेन नशे में था

1 year ago
Indian wrestling coaches must keep updating: Bentinidis

Indian wrestling coaches must keep updating: Bentinidis

20 mins ago
India’s Triumph: Asian U20 Athletics Championships Medal Haul

India’s Triumph: Asian U20 Athletics Championships Medal Haul

4 hours ago
Sunil Gavaskar advises Mumbai Indians to take ‘some time off’ amid reports of Hardik Pandya sacking: ‘Take a step back’

Sunil Gavaskar advises Mumbai Indians to take ‘some time off’ amid reports of Hardik Pandya sacking: ‘Take a step back’

4 hours ago
Abhishek Banerjee’s Attack Not Same As Mamata’s In 1990, But Battered TMC Can Still Use It In 3 Ways | India News

Abhishek Banerjee’s Attack Not Same As Mamata’s In 1990, But Battered TMC Can Still Use It In 3 Ways | India News

4 hours ago
Johnson & ​Johnson prostate cancer drug reduces risk of cancer spread and death in late-stage study

Johnson & ​Johnson prostate cancer drug reduces risk of cancer spread and death in late-stage study

5 hours ago
Rahane, Iyer, Satghare among captains headline grand season launch of T20 Mumbai League

Rahane, Iyer, Satghare among captains headline grand season launch of T20 Mumbai League

6 hours ago
Sri Lanka raises fuel prices after IMF loan installment

Sri Lanka raises fuel prices after IMF loan installment

6 hours ago
‘We were called terrorists’: Rahul Gandhi meets CBSE student Vedant, who sparked questions over result evaluation

‘We were called terrorists’: Rahul Gandhi meets CBSE student Vedant, who sparked questions over result evaluation

8 hours ago
‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

9 hours ago
Over 3,000 bottles of codeine-based cough syrup seized in Gonda

Over 3,000 bottles of codeine-based cough syrup seized in Gonda

9 hours ago
Trent’s Ambitious Growth: Noel Tata Confident of 10x Revenue, Global Expansion for Westside, Zudio

Trent’s Ambitious Growth: Noel Tata Confident of 10x Revenue, Global Expansion for Westside, Zudio

10 hours ago
FPI Outflows Surge to Rs 33,000 Crore in May on Rupee Depreciation, Global Shifts

FPI Outflows Surge to Rs 33,000 Crore in May on Rupee Depreciation, Global Shifts

10 hours ago
Sunday, May 31, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

US Vs Russia: Kazakhstan Azerbaijan Plane Crash Mystery | कजाकिस्तान प्लेन क्रैश क्या रहस्य बनकर रह जाएगा: अमेरिका ने रूस पर हमले के आरोप लगाए; पैसेंजर बोला- ऐसा लगा प्लेन नशे में था

by India News Online Team
December 28, 2024
in Hindi News
0
US Vs Russia: Kazakhstan Azerbaijan Plane Crash Mystery | कजाकिस्तान प्लेन क्रैश क्या रहस्य बनकर रह जाएगा: अमेरिका ने रूस पर हमले के आरोप लगाए; पैसेंजर बोला- ऐसा लगा प्लेन नशे में था
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


मॉस्को4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
क्रिसमस के दिन कजाकिस्तान के अक्ताउ में हुए प्लेन क्रैश में 38 लोगों की मौत हुई थी। - Dainik Bhaskar

क्रिसमस के दिन कजाकिस्तान के अक्ताउ में हुए प्लेन क्रैश में 38 लोगों की मौत हुई थी।

कजाकिस्तान के अक्ताऊ में 25 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अजरबैजान का एक प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के गोज्नी जा रहा था। हादसे के 3 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।

अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि कजाकिस्तान प्लेन क्रैश में रूस का हाथ हो सकता है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि हमें रूस के शामिल होने के शुरुआती संकेत मिले हैं और हमने कजाकिस्तान को हादसे की जांच में मदद करने की पेशकश की है। हालांकि किर्बी ने इस बारे में नहीं बताया कि अमेरिका को क्या चीजें पता चली हैं जिस आधार पर वह ऐसा आरोप लगा रहा है।

प्लेन क्रैश होने के कुछ ही घंटे बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा था कि हादसा रूस की तरफ से किए गए हवाई हमले की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में प्लेन पर छर्रे लगने के निशान देखे गए हैं।

वहीं, रूस ने चेतावनी दी है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अटकलें लगाना और हमें बदनाम करना बंद किया जाए। प्लेन क्रैश को लेकर कई तरह की थ्योरीज चर्चा में बनी हुई हैं। इन सबके बीच क्या कभी भी यह पता चल पाएगा कि यह प्लेन किस तरह क्रैश हुआ था… या फिर यह एक रहस्य बनकर रह जाएगा।

रूस पर क्यों लग रहा विमान को क्रैश कराने का इल्जाम?

प्लेन क्रैश के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि विमान के कुछ हिस्से में गोलियों के छर्रे जैसे निशान हैं। इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने प्लेन को एक ड्रोन समझ लिया होगा और उस पर हमला किया होगा।

रूसी सैन्य ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने न्यूज एजेंसी AFP से कहा कि विमान के मलबे में देखे गए छेद एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान से पता चलता है कि प्लेन गलती से किसी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से टकराया होगा।

डिफेंस एक्सपर्ट जेम्स जे मार्लो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जब ये हादसा हुआ तब रूसी डिफेंस सिस्टम ग्रोजनी में यूक्रेनी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर रहे थे। अगर ये सच है तो हो सकता है कि डिफेंस सिस्टम ने प्लेन को ड्रोन समझ लिया हो और गलती से हमला कर दिया हो।

रूस पर विमान का GPS जाम करने का आरोप

प्लेन की ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने विमान को लेकर एक अलग दावा किया। वेबसाइट ने हादसे से पहले उसका GPS जाम हो गया था। फ्लाइटरडार ने प्लेन से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया है। प्लेन के GPS जाम होने को भी रूस से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, रूस पर पहले भी GPS ट्रांसमिशन फेल करने के आरोप लग चुके हैं।

दावा किया जा रहा है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम के हमले की वजह से प्लेन में होल्स हुए। रूस ने प्लेन को यूक्रेन का ड्रोन समझकर मार गिराया।

दावा किया जा रहा है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम के हमले की वजह से प्लेन में होल्स हुए। रूस ने प्लेन को यूक्रेन का ड्रोन समझकर मार गिराया।

रूस की अस्पष्ट मीडिया कवरेज हैरान करने वाली

रूस के पॉलिटिकल ऑब्जर्वर अलेक्जेंडर बाउनोव इस मामले में रूसी अस्पष्ट मीडिया कवरेज को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने X पर कहा- मॉस्को अपनी मिलिट्री, फाइनेंनसियल और डिप्लोमेटिक ताकत का इस्तेमाल कर अजरबैजान और कजाकिस्तान को झूठ बोलने पर मजबूर करेगा। इस मामले में किसी भी तरह शामिल होने से इनकार करेगा और विरोधाभाषी बयान देगा। इस घटना का सच बाहर मुश्किल है।

इससे पहले यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर एंड्री कोवलेंको ने भी कहा था कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने ही प्लेन पर हमला किया है। इसको छिपाने के लिए रूस कई तरह की कोशिशें करेगा।

बता दें कि रूस और कजाकिस्तान दोनों सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हिस्सा हैं। यह एक इंटरगवर्नमेंटल मिलिट्री अलायंस है, जिसमें रूस और कजाकिस्तान के अलावा आर्मेनिया, बेलारूस, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

हादसे में बचा पैसेंजर बोला- लग रहा था माने प्लेन नशे में हो

रॉयटर्स ने हादसे के वक्त प्लेन में सवार दो पैसेंजर्स और एक क्रू मेंबर से बात की है। एक पैसेंजर सुभोंकुल राखिमोव ने कहा-

QuoteImage

ऐसा लग रहा था मानो प्लेन नशे में हो। वह हवा में कलाबाजियां दिखा रहा था। कुछ ही देर बाद प्लेन में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद हमें लगा कि मानों यह टूटकर बिखर जाएगा। धमाके की आवाज आते ही हमने प्रार्थनाएं शुरू कर दी थीं और अपने आखिरी समय की तैयारी करने लगे थे।

QuoteImage

वहीं अन्य पैसेंजर वाफा शबानोवा ने कहा- मैं बहुत डर गई थी। प्लेन में दो धमाके हुए थे। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेट ने हमें पीछे जाने के लिए कहा। धमाके के बाद केबिन के ऑक्सीजन लेवल में दिक्कत आ गई थी।

क्रैश हुए विमान एम्ब्रेयर 190 को जानें

एम्ब्रेयर 190 दो जेट इंजन वाला विमान है। इसे रीजनल एयर कनेक्टिविटी यानी ये कम दूरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नैरो बॉडी के इस विमान को 2004 में लॉन्च किया गया था। अगले साल यानी 2005 में इसकी कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हुई थीं।

अलग-अलग सिटिंग अरेंजमेंट के मुताबिक इसमें यात्री और क्रू मेंबर मिलाकर 90 से 98 लोग सफर कर सकते हैं। यह विमान सिंगल-आइल है यानी इसमें दोनों तरफ सीट्स और बीच में गैलरी होती है। एम्ब्रेयर 190 जेट में दो टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं, जिससे यह 4000 KM जितनी लंबी दूरी तय कर सकता है।

————————————

यह खबर भी पढ़ें…

एक्सप्लेनर:पक्षी से टकराया या रूस ने खुद मार गिराया; कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान का प्लेन; वो सब कुछ जो जानना जरूरी है

25 दिसंबर यानी बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:25 बजे। अजरबैजान के बाकू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट एम्ब्रेयर E190AR ने उड़ान भरी। कुल 67 लोग सवार थे, इनमें 62 पैसेंजर और 5 क्रू मेंबर्स थे। 1 घंटे 20 मिनट की उड़ान के बाद 10:45 बजे फ्लाइट को रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां पढ़ें परी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: AzerbaijancrashKazakhstanmysteryPlaneRussiaअमरकआरपऐसककजकसतनकयकरशजएगथननशपरपलनपसजरबनकरबलमरसरहरहसयलगलगएहमल
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Indian wrestling coaches must keep updating: Bentinidis

Indian wrestling coaches must keep updating: Bentinidis

May 31, 2026
India’s Triumph: Asian U20 Athletics Championships Medal Haul

India’s Triumph: Asian U20 Athletics Championships Medal Haul

May 31, 2026
Sunil Gavaskar advises Mumbai Indians to take ‘some time off’ amid reports of Hardik Pandya sacking: ‘Take a step back’

Sunil Gavaskar advises Mumbai Indians to take ‘some time off’ amid reports of Hardik Pandya sacking: ‘Take a step back’

May 31, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Indian wrestling coaches must keep updating: Bentinidis
  • India’s Triumph: Asian U20 Athletics Championships Medal Haul
  • Sunil Gavaskar advises Mumbai Indians to take ‘some time off’ amid reports of Hardik Pandya sacking: ‘Take a step back’
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.