वॉशिंगटन डीसी15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के टेक्सास राज्य में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी आई बाढ़ से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लड़कियां लापता हो गई। लोकल अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
टेक्सास की कर्विल काउंटी के शेरिफ लैरी लेथा ने कहा- हमें नहीं पता कि बारिश कब रुकेगी। मुझे लगता है कि जब तक यह खत्म होगी, तब तक मरने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी।
कर्विल के पास कैंप मिस्टिक, जो एक लड़कियों का समर कैंप है, पूरी तरह बाढ़ में डूब गया। टेक्सास के उप-राज्यपाल डैन पैट्रिक ने बताया कि कैंप में मौजूद 700 से ज्यादातर बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
कैंप में बिजली नहीं है और कई बच्चे अभी भी रेस्क्यू टीम का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कितने लोग लापता हैं, इसका सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है।





अगले कुछ घंटों में और ज्यादा बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में टेक्सास और तेज बारिश हो सकती है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा- हम बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधनों को इस्तेमाल कर रहे हैं,
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह कर्विल काउंटी में 5 से 10 इंच बारिश हुई, जिसकी वजह से टेक्सास में ग्वाडालूप नदी का जलस्तर कुछ ही घंटों में 7 फीट से बढ़कर 29 फीट हो गया।
बाढ़ से 2600 घरों की बिजली गुल
बारिश की वजह से नदी ने लोकल नाले और जलमार्गों में उफान पर ला दिया, जिससे सड़कें डूब गईं। ट्रेलर और वाहन बह गए। सैन एंटोनियो की इमरजेंसी टीमों ने हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिए तलाश और बचाव कार्य शुरू किया है। बाढ़ का कहना है कि यह बाढ़ एक विनाशकारी आपदा है।
इलाके में मौजूद लोगों ने लोकल मीडिया को बताया कि बाढ़ का पानी अचानक आया और उन्हें पेड़ों पर चढ़कर जान बचानी पड़ी। बाढ़ की वजह से बिजली लाइनें गिर गईं और कर्विल के आसपास के इलाकों में लगभग 2,600 घरों की बिजली गुल हो गई।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











