04:48 AM, 19-Mar-2025
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री की वापसी पर गुजरात में जश्न
सुनीता समेत चार अंतरिक्ष यात्रिोयं की सुरक्षित वापसी पर गुजरात में उनके पैतृक गांव में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
#WATCH | Mehsana, Gujarat | People express joy and burst firecrackers in Jhulasan – the native village of NASA astronaut Sunita Williams after the successful Splashdown of SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida
NASA’s astronauts Sunita Williams and… pic.twitter.com/fKs9EVnPSf
— ANI (@ANI) March 18, 2025
04:29 AM, 19-Mar-2025

Sunita Williams
– फोटो : PTI
भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं। इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है।
इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
04:26 AM, 19-Mar-2025

अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक
– फोटो : नासा
अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
Today, NASA’s SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
— ANI (@ANI) March 18, 2025
04:25 AM, 19-Mar-2025

फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर
– फोटो : नासा
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकलने वाले तीसरे अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर रहे।
04:25 AM, 19-Mar-2025

फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
– फोटो : नासा
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से दूसरे नंबर पर बाहर रूसी अंतरिक्ष यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
04:22 AM, 19-Mar-2025

फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से बाहर निकले अंतरिक्ष यात्री
– फोटो : नासा
फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन से सबसे पहले बाहर निकलने वाले अंतरिक्ष यात्री निक हेग रहे। बाहर निकाले जाने से पहले नासा के सौजन्य से मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों अंतरिक्ष यात्री अभिवादन कर रहे हैं।
#WATCH | NASA’s SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov wave, smile as they are back on Earth after the successful Splashdown of the SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida.
Butch… pic.twitter.com/afkFCCRn7U
— ANI (@ANI) March 18, 2025
03:34 AM, 19-Mar-2025
सकुशल वापसी पर परमात्मा का आभार, गुजरात में आरती
समुद्र तल पर सकुशल उतरने की खबर आते ही गुजरात में यज्ञ हवन कर रहे परिजनों ने परमात्मा का आभार प्रकट किया और आरती पूजा की गई।
#WATCH | Mehsana, Gujarat | People express joy and perform aarti in Jhulasan – the native village of NASA astronaut Sunita Williams, for her safe return to Earth.
NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore, along with two others, have undocked from the… pic.twitter.com/gLASnb369n
— ANI (@ANI) March 18, 2025
03:27 AM, 19-Mar-2025

फ्लोरिडा के समुद्र में स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल
– फोटो : नासा-यूट्यूब वीडियो ग्रैब
नौ महीने बाद सकुशल लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के समुद्र तल पर उतरा स्पेसएक्स का ड्रैगन
स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल जैसे ही अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा, नासा औऱ स्पेसएक्स के केंद्र पर मौजूद वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों ने इस सफलता का तालियां बजाकर स्वागत किया। अब सबसे पहले सुनीता विलियम्स- बैरी विल्मोर व अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर से नासा के फ्लोरिडा स्टेशन के करीब स्थित लैब में ले जाया जाएगा, जहां उनकी और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से लौटे अंतरिक्ष यात्रियों की जांच होगी। इसके बाद सुनीता कुछ समय पुनर्वास केंद्र में बिताएंगी और वैज्ञानिकों से क्लियरेंस मिलने के बाद उनका परिवारवालों से मिलना सुनिश्चित हो जाएगा।
#WATCH | Splashdown succesful. SpaceX Crew-9, back on earth.
After being stranded for nine months at the International Space Station (ISS), NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore are back on Earth.
(Source – NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/1h8pHEeQRq
— ANI (@ANI) March 18, 2025
03:15 AM, 19-Mar-2025
ड्रैगन और स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल के बीच सिग्नल टूटने की खबर
नासा इस पूरी प्रक्रिया का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण कर रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर चुका है, लेकिन ड्रैगन अंतरिक्षयान और स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल के बीच सिग्नल टूटने की खबर है, हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। सिग्नल टूटने का कारण अत्यधिक तापमान से प्लाज़्मा बिल्ड-अप है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सिग्नल जल्द ठीक हो जाएगा।
02:50 AM, 19-Mar-2025
वापसी के बाद मिठाइयां बांटेंगे परिवार के लोग
सुनीता के चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा, हमारा पूरा परिवार खुश है और बेसब्री से उनकी (सुनीता की) वापसी का इंतजार कर रहा है… हमने उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं और कई मंदिरों में गए हैं… यह हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है… वह देश का गौरव है… हम उसकी वापसी के लिए यज्ञ कर रहे हैं और उसके लौटने पर मिठाइयां बांटेंगे।



























