अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने ईरान पर हमले की योजना को निजी तौर पर मंजूरी दे दी थी। लेकिन अंतिम मंजूरी देने में इसलिए देरी की, ताकि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ दे।
ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान तनाव: रूस ने अमेरिका को चेताया- दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील
ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल पर लिखा, वॉल स्ट्रीट जर्नल को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मैं ईरान को लेकर क्या सोचता हूं! इससे पहले, ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि वह अब भी इस पर फैसला नहीं ले पाए हैं कि हमला करना है या नहीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, देखते हैं क्या होता है। मुझसे हर कोई इस बारे में पूछ रहा है। लेकिन मैंने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की मंजूरी को लेकर एक अमेरिकी अखबार में छपी रिपोर्ट को खारिज किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है और लोग केवल अटकलें लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान तनाव: रूस ने अमेरिका को चेताया- दखल दिया तो होंगे गंभीर नतीजे; चीन ने की शांति की अपील
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर इस्राइल की बमबारी में शामिल होगा या नहीं, इस पर ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा कि अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैं कर भी सकता हूं, नहीं भी कर सकता हूं। मतलब कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने वाला हूं।