वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी पासपोर्ट पहली बार दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्टों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के मुताबिक, 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। अब अमेरिकी पासपोर्ट 12वें नंबर पर है, जो मलेशिया के बराबर है। इस पासपोर्ट से 227 में से 180 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।
दूसरी ओर, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर है, जो 193 देशों में बिना वीजा प्रवेश देता है। इसके बाद दक्षिण कोरिया (190) और जापान (189) हैं।
इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट 77वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग 8 पायदान का सुधार हुआ है। भारतीय पासपोर्ट के साथ 59 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल एक्सेस मिलता है।
क्यों कमजोर हुआ अमेरिकी पासपोर्ट?
कई देशों ने अमेरिकियों के लिए वीजा नियम सख्त कर दिए। ब्राजील ने अप्रैल में वीजा-फ्री एंट्री खत्म कर दी है। चीन ने अपने वीजा-फ्री प्रोग्राम में अमेरिका को शामिल नहीं किया। पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, सोमालिया और वियतनाम के नए नियमों ने भी अमेरिकी पासपोर्ट की ताकत पर असर डाला है।
हेनली एंड पार्टनर्स के चेयरमैन क्रिश्चियन केलिन ने कहा- अमेरिकी पासपोर्ट की ताकत में कमी सिर्फ रैंकिंग की बात नहीं है। यह दिखाता है कि दुनिया में ताकत का खेल बदल रहा है। जो देश खुलापन अपनाते हैं, वे आगे बढ़ रहे हैं, और जो पुरानी सोच पर टिके हैं, वे पीछे रह रहे हैं।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












