• Latest
  • Trending
  • All
US Israel Relation Analysis; Joe Biden Benjamin Netanyahu | Hamas War | डेमोक्रेटिक पार्टी का US प्रेसिडेंट पर जंग रोकने के लिए दबाव; नेतन्याहू झुकने के लिए तैयार नहीं

3 years ago
Kusum Group Pharmaceutical Plant: 1 dead as Russian drones hit desi pharma plant in Ukraine | India News

38 minutes ago
Japan Wants the US Close. Just Not Too Close

2 hours ago
Bhadohi district now renamed after Sant Ravidas: Yogi Adityanath

3 hours ago
ऑयली त्वचा वालों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका

क्या भारत के पास पाकिस्तान से बातचीत की हिम्मत नहीं:मणिशंकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है, चर्चा क्यों नहीं; पुराने मुद्दों पर बहस विदेश नीति नहीं

4 hours ago
Indian IT Q2 Outlook: Muted Growth, AI Impact, and Margin Stability in Focus

मानसून की विदाई के बाद भी यूपी-बिहार में क्यों सता रही बाढ़? सैलाब ने मचाई तबाही

6 hours ago
यमन ने हूतियों को खदेड़ने के लिए फौज भेजी:इनके कब्जे में देश का एक-तिहाई हिस्सा, यहां 80% आबादी रहती है

Bigg boss 20: सलमान खान पर भड़के इमाम सिद्दीकी, लिखा ओपन लेटर, मांगी सफाई – Imam Siddique Objects To Salman Khan Remark On Bigg Boss 20 tmovg

7 hours ago
Two held for ‘passing’ information to Pakistan on defence movements: Assam CM

Verity’s Dakota Johnson Is The Current IT Girl: A Guide To Her Fitness Routine | Health and Fitness News

9 hours ago
RBI Interest Rate Decision, Crude Oil Prices, Bond Yields to Influence Indian Stock Market

10 hours ago
Sunday, October 4, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

US Israel Relation Analysis; Joe Biden Benjamin Netanyahu | Hamas War | डेमोक्रेटिक पार्टी का US प्रेसिडेंट पर जंग रोकने के लिए दबाव; नेतन्याहू झुकने के लिए तैयार नहीं

by India News Online Team
December 17, 2023
in Hindi News
0
US Israel Relation Analysis; Joe Biden Benjamin Netanyahu | Hamas War | डेमोक्रेटिक पार्टी का US प्रेसिडेंट पर जंग रोकने के लिए दबाव; नेतन्याहू झुकने के लिए तैयार नहीं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

तेल अवीव/वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
US Israel Relation Analysis; Joe Biden Benjamin Netanyahu | Hamas War | डेमोक्रेटिक पार्टी का US प्रेसिडेंट पर जंग रोकने के लिए दबाव; नेतन्याहू झुकने के लिए तैयार नहीं

तस्वीर 19 अक्टूबर की है। इजराइल पर हमास के हमले के बाद प्रेसिडेंट बाइडेन तेल अवीव पहुंचे थे और उन्होंने नेतन्याहू को गले लगाया था।

इजराइल और हमास की जंग का शिकार गाजा के आम लोग ज्यादा बन रहे हैं। यही वजह है कि इजराइल का सबसे अहम सहयोगी अमेरिका भी अब इजराइल पर सीजफायर या जंग खत्म करने का दबाव बढ़ाता जा रहा है।

दूसरी तरफ, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी वॉर कैबिनेट सीजफायर के लिए कतई तैयार नहीं है। अमेरिका में इसी साल प्रेसिडेंशियल इलेक्शन होने वाले हैं। प्रेसिडेंट जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी को डर है कि अगर जंग जल्दी नहीं रुकी तो उन्हें इसका सियासी खामियाजा भुगतना होगा। अब बाइडेन-नेतन्याहू आमने-सामने नजर आते हैं। रोज की बयानबाजी के चलते दोनों के रिश्ते खराब हुए हैं।

यह तमाम बातें ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के एनालिसिस में कही गईं हैं। आगे इसे तफ्सील से समझते हैं।

अमेरिका और इजराइल के बीच मतभेद इस बात पर भी हैं कि जंग के बाद गाजा पर हुकूमत कौन करेगा। इजराइल इसे अपने कब्जे में रखना चाहता है, ताकि हमास फिर कभी सिर न उठा सके। दूसरी तरफ, अमेरिका को अरब और मुस्लिम वर्ल्ड को भी साथ लेकर चलना है।

बाइडेन-बेंजामिन के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे

  • न्यूयॉर्क पोस्ट के इस एनालिसिस को मशहूर स्ट्रैटेजिक अफेयर एक्सपर्ट और कई किताबों के लेखक माइकल गुडविन ने लिखा है। इसके मुताबिक- बाइडेन और नेतन्याहू कभी न तो अच्छे दोस्त रहे और न सहयोगी। दोनों के बीच हमेशा सियासी मतभेद रहे। 7 अक्टूबर को जब हमास ने इजराइल पर हमला किया और वहां 1200 आम नागरिक मारे गए तो इजराइल ने गाजा पर हमला किया।
  • यही वो वक्त था जब पहली बार दोनों नेता करीब नजर आए। 19 अक्टूबर को बाइडेन तेल अवीव गए तो नेतन्याहू से गले मिले। दुनिया के लिए यह तस्वीर चौंकाने वाली थी। कुछ लोगों को लगा कि ये शादी बेमेल ही सही, लेकिन लंबी चलेगी। हालांकि, ये गलतफहमी अब तेजी से दूर होने लगी है।
  • अमेरिकी मीडिया में पिछले दिनों एक हेडलाइन ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें कहा गया था- बाइडेन की वॉर्निंग : दुनिया का सपोर्ट खो रहा है इजराइल…। इसके बाद दोनों देशों में बयानबाजी शुरू हुई और ये अब तक जारी है।
7 अक्टूबर के बाद जब इजराइल ने गाजा पर हमला किया तो कुछ दिन नेतन्याहू को अमेरिका में समर्थन मिला, लेकिन अब यह कम होता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इजराइली हमलों में ज्यादातर गाजा के आम लोग मारे जा रहे हैं।

तनाव की असली वजह
जंग जारी है और ये कब खत्म होगी? किसी को नहीं पता। इसके बावजूद बहस इस बात पर हो रही है कि जंग के बाद गाजा पर हुकूमत कौन करेगा। इजराइल इसे अपने कब्जे में रखना चाहता है, ताकि हमास फिर कभी सिर न उठा सके। दूसरी तरफ, अमेरिका को अरब और मुस्लिम वर्ल्ड को भी साथ लेकर चलना है, लिहाजा वो चाहता है कि जंग के बाद फिलिस्तीन अथॉरिटी गाजा का शासन संभाले।

इस मुद्दे पर बाइडेन और नेतन्याहू कई बयान दे चुके हैं और इससे तनाव बढ़ रहा है। फिक्र की बात यह है कि यह बयानबाजी पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर हो रही है। मतभेद पहले भी थे, लेकिन ये बातें डिप्लोमैसी के जरिए छिपा ली जाती थीं।

7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद नेतन्याहू की अगुआई में एक वॉर कैबिनेट बनाई गई थी। इसमें विपक्षी नेता भी शामिल थे।

बाइडेन की सियासी मजबूरी

  • 7 अक्टूबर के बाद जब इजराइल ने गाजा पर हमला किया तो कुछ दिन नेतन्याहू को अमेरिका में समर्थन मिला, लेकिन अब यह कम होता जा रहा है। ये जानते हुए भी कि जंग की शुरुआत हमास के वहशियाना हमले से हुई थी। उसने 1200 लोगों को मारा। महिलाओं से रेप किया और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।
  • बाइडेन को मालूम है कि आम अमेरिकी इस जंग का खात्मा चाहते हैं। ज्यादातर वो लोग हैं जो डेमोक्रेटिक पार्टी के सपोर्टर और वोटर हैं। दूसरी बात, ये है कि बाइडेन 2024 में भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चुनौती देना चाहते हैं। लिहाजा, इजराइल का अड़ियल रवैया उन्हें सियासी नुकसान पहुंचा रहा है। वो इलेक्शन कैम्पेन शुरू करने से पहले जंग खत्म या कम से कम लंबा सीजफायर कराना चाहते हैं। नेतन्याहू इसके लिए तैयार नहीं हैं।
  • आम तौर पर अमेरिकी मुस्लिम डेमोक्रेट पार्टी का समर्थन करते हैं। पिछले दिनों 9 राज्यों के मुस्लिमों ने एक संगठन के बैनर तले यह ऐलान किया कि वो अगले चुनाव में बाइडेन को समर्थन नहीं देंगे। बाइडेन और डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए ये खतरे की घंटी है।
  • दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए यह भी आसान नहीं कि वो इजराइल को इस जंग में अकेला छोड़ दें, क्योंकि ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी ही नहीं बल्कि यूरोप के कई देश इससे नाराज हो सकते हैं। अमेरिका को खुद भी कई मामलों में इसका सीधा नुकसान होना तय है।
अमेरिका और अरब देश चाहते हैं कि इजराइल और हमास के बीच एक सीजफायर और हो। इसमें सबसे पहले बंधकों की रिहाई कराई जाए। इजराइल इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। उसका कहना है कि इसका फायदा हमास को होगा।

बीच का रास्ता क्या हो सकता है

  • अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन और NSA जेक सुलिवन पिछले हफ्ते अरब वर्ल्ड और इजराइल गए थे। अब कोशिश ये हो रही है कि एक सीजफायर और कराया जाए। इसमें हमास के कब्जे में मौजूद 138 बंधकों की रिहाई तय हो और गाजा के सिविलियन्स को बुनियादी सुविधाएं देने पर एक्शन प्लान अमल में लाया जाए।
  • इजराइल को लगता है कि सीजफायर का फायदा हमास को होगा और उसके आतंकी फिर एकजुट होकर हमले करेंगे। लिहाजा, हमास पर आखिरी और जबरदस्त हमला किया जाए ताकि वो फिर कभी सिर न उठा सके। बाइडेन ने पिछले हफ्ते पार्टी के डोनेशन कैम्पेन की शुरुआत की और इस दौरान इजराइल पर अंधाधुंध बमबारी का आरोप लगाया। इससे पार्टी को सबसे ज्यादा फंडिंग करने वाले यहूदी वोटर नाराज हो गए।
  • इजराइल का कहना है कि अमेरिका पर जब 9/11 का हमला हुआ था तो उसने हर मुमकिन मदद दी थी। आज इजराइल का वजूद खतरे में है, लेकिन अमेरिका शर्तें थोपने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प खुलेआम नेतन्याहू और इजराइल का सपोर्ट कर रहे हैं। इससे उनकी पार्टी को डोनेशन भी ज्यादा मिल रहा है और व्हाइट वोटर्स का ज्यादातर सपोर्ट भी।
  • सवाल ये है कि क्या बाइडेन अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी और पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी में बैलेंस बनाकर रख पाएंगे? वो कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन इसके मनमाफिक नतीजे मिलते नजर नहीं आते। ऊपर से ईरान का हमास को खुला समर्थन उनकी परेशानी को दोगुना कर रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: AnalysisBenjaminBidenHamasISRAELJoeNetanyahuRelationwarकजगझकनडमकरटकतयरदबवनतनयहनहपरपरटपरसडटरकनलए
Share198Tweet124Send

Related Posts

ऑयली त्वचा वालों का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही तरीका
Hindi News

October 4, 2026
क्या भारत के पास पाकिस्तान से बातचीत की हिम्मत नहीं:मणिशंकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है, चर्चा क्यों नहीं; पुराने मुद्दों पर बहस विदेश नीति नहीं
Hindi News

क्या भारत के पास पाकिस्तान से बातचीत की हिम्मत नहीं:मणिशंकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है, चर्चा क्यों नहीं; पुराने मुद्दों पर बहस विदेश नीति नहीं

October 4, 2026
मानसून की विदाई के बाद भी यूपी-बिहार में क्यों सता रही बाढ़? सैलाब ने मचाई तबाही
Hindi News

मानसून की विदाई के बाद भी यूपी-बिहार में क्यों सता रही बाढ़? सैलाब ने मचाई तबाही

October 4, 2026
यमन ने हूतियों को खदेड़ने के लिए फौज भेजी:इनके कब्जे में देश का एक-तिहाई हिस्सा, यहां 80% आबादी रहती है
Hindi News

यमन ने हूतियों को खदेड़ने के लिए फौज भेजी:इनके कब्जे में देश का एक-तिहाई हिस्सा, यहां 80% आबादी रहती है

October 4, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
मैड संधू हत्याकांड :गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के बाद अब इसने ली हत्या की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल – After Goldy Dhillon, Lucky Johal Has Now Claimed Responsibility For The Murder Of Mad Sandhu

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Kusum Group Pharmaceutical Plant: 1 dead as Russian drones hit desi pharma plant in Ukraine | India News

Kusum Group Pharmaceutical Plant: 1 dead as Russian drones hit desi pharma plant in Ukraine | India News

October 4, 2026
Japan Wants the US Close. Just Not Too Close

Japan Wants the US Close. Just Not Too Close

October 4, 2026
Bhadohi district now renamed after Sant Ravidas: Yogi Adityanath

Bhadohi district now renamed after Sant Ravidas: Yogi Adityanath

October 4, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kusum Group Pharmaceutical Plant: 1 dead as Russian drones hit desi pharma plant in Ukraine | India News
  • Japan Wants the US Close. Just Not Too Close
  • Bhadohi district now renamed after Sant Ravidas: Yogi Adityanath
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.