
UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडी गठबंधन से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी कहते हैं कि गाजीपुर में चुनाव भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय नहीं, मनोज सिन्हा लड़ रहे हैं। इसे पूरा गाजीपुर जानता है। पारसनाथ उनके असिस्टेंट हैं। बेटी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहते हैं कि वह सीख रही हैं। मैंने तो उसे अपना राजनीतिक वारिस घोषित कर दिया है। पेश है अमर उजाला संवाददाता राहुल दुबे की अफजाल अंसारी से बातचीत के अंश…
पहला चुनाव है, जिसमें मुख्तार अंसारी नहीं है?
अब तो वह बैकुंठ में चले गए, जन्नत में जाकर बैठ गए। जो दुनिया में जीवित न भी रहे और उसकी चर्चा बनी रहे तो वही अमर है।
मुख्तार अंसारी के इर्द-गिर्द ही चुनाव रहता था। जेल से ही परिवार के संपर्क में रहना और चुनाव प्रबंधन होता था ?
हां, हम भी उन्हीं की कृपा से इतनी बार चुनाव जीते। ये क्यों नहीं मानते हैं कि हम मुख्तार से दस साल बड़े हैं। जब मैं विधायक हो गया था तो मुख्तार हाफ पैंट पहनकर घूमते थे। मुख्तार को पूरी दुनिया के सामने माफिया का टैग देकर जनवाया गया। जनता चुनाव लड़ती है। दिक्कत यह है कि जनता के फैसले को मुख्तार के बाहुबल से तौल दिया जाता था।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











