उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. इस दोहरे कांड का खुलासा तब हुआ जब रेलवे ट्रैक के पास मिले शव के कुछ घंटे बाद उसके घर में पत्नी की लाश भी बिस्तर पर मिली. घर से बरामद सुसाइड नोट ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी.
घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र के बुद्धिराम गढ़वा गांव की है. सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान 32 वर्षीय जितेन्द्र कुशवाहा निवासी महथापार के रूप में हुई. पुलिस जब जांच में जुटी थी, तभी जानकारी मिली कि जितेंद्र की पत्नी देवी का शव उसके घर के भीतर बिस्तर पर पड़ा हुआ है.
यह भी पढ़ें: देवरिया में मेरठ जैसा हत्याकांड, सऊदी से लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मारा, फिर शव को ट्रॉली बैग में भरकर 60 KM दूर फेंका
पुलिस महिला आरक्षी, फॉरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंची. घर की तलाशी में महिला के शव के कपड़ों के बीच से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें जितेंद्र ने लिखा था कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है और इसमें किसी और का हाथ नहीं है. फॉरेंसिक टीम ने नोट और अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र और उसकी पत्नी देवी गुजरात की एक कपड़े की फैक्ट्री में बुनाई का काम करते थे और दोनों करीब 15 दिन पहले यानी 11 मई को गांव लौटे थे. दंपति की शादी 10 साल पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी. घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











