• Latest
  • Trending
  • All
Ukraine US Military Aid | Donald Trump Volodymyr Zelensky Controversy | अमेरिका ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोकीं: ट्रम्प-जेलेंस्की की बहस के 3 दिन बाद ऐलान; US प्रेसिडेंट बोले- जेलेंस्की शांति नहीं चाहते

1 year ago
Ebola outbreak in Central Africa could reach 20,000 cases without strong public health measures

Ebola outbreak in Central Africa could reach 20,000 cases without strong public health measures

52 mins ago
Infosys Secures 0 Million AI ERP Deal with IHH Healthcare to Transform Hospital Operations, ETHealthworld

Infosys Secures $300 Million AI ERP Deal with IHH Healthcare to Transform Hospital Operations, ETHealthworld

2 hours ago
Allahabad HC grants bail to rape-murder accused, slams poor forensic infra

Allahabad HC grants bail to rape-murder accused, slams poor forensic infra

6 hours ago
Plant saplings to save environment for future generations: Rajnath

Plant saplings to save environment for future generations: Rajnath

6 hours ago
Bill in US Congress seeks to end H-1B visa as route to green card

Bill in US Congress seeks to end H-1B visa as route to green card

6 hours ago
Allahabad HC orders minor’s release, seeks report from police, trial court judge

Allahabad HC orders minor’s release, seeks report from police, trial court judge

7 hours ago
Moderate quake hits Himachal districts; tremors felt in neighbouring States

Moderate quake hits Himachal districts; tremors felt in neighbouring States

7 hours ago
R Praggnanandhaa Wins Norway Chess Title after Defeating Magnus Carlsen Twice

R Praggnanandhaa Wins Norway Chess Title after Defeating Magnus Carlsen Twice

9 hours ago
Annamalai Announces New Political Outfit, Triggers Mass Resignations From Tamil Nadu BJP | Top Points | India News

Annamalai Announces New Political Outfit, Triggers Mass Resignations From Tamil Nadu BJP | Top Points | India News

9 hours ago
Regulator, cos discuss price hike for some cancer drugs

Regulator, cos discuss price hike for some cancer drugs

10 hours ago
Two held in Karnataka over Pakistan link to national security plot

Two held in Karnataka over Pakistan link to national security plot

11 hours ago
Two brothers die cleaning mentha tank in UP’s Badaun, third critical

Two brothers die cleaning mentha tank in UP’s Badaun, third critical

12 hours ago
Saturday, June 6, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Ukraine US Military Aid | Donald Trump Volodymyr Zelensky Controversy | अमेरिका ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोकीं: ट्रम्प-जेलेंस्की की बहस के 3 दिन बाद ऐलान; US प्रेसिडेंट बोले- जेलेंस्की शांति नहीं चाहते

by India News Online Team
March 4, 2025
in Hindi News
0
Ukraine US Military Aid | Donald Trump Volodymyr Zelensky Controversy | अमेरिका ने यूक्रेन की सभी सैन्य मदद रोकीं: ट्रम्प-जेलेंस्की की बहस के 3 दिन बाद ऐलान; US प्रेसिडेंट बोले- जेलेंस्की शांति नहीं चाहते
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

वॉशिंगटन डीसी58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस में ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई बहस के 3 दिन बाद ये मदद रोकी गई है। - Dainik Bhaskar

व्हाइट हाउस में ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई बहस के 3 दिन बाद ये मदद रोकी गई है।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बहस के 3 दिन बाद अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोकने का ऐलान किया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ऐसी मदद जो अमेरिका से अभी तक यूक्रेन नहीं पहुंची है, उसे भी रोक दिया गया है। इसमें पोलैंड तक पहुंच चुका सामान भी शामिल है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार रोकी गई मदद तब तक बहाल नहीं की जाएगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रम्प को यह यकीन नहीं हो जाता कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वास्तव में शांति चाहते हैं।

यूक्रेन की सैन्य मदद रोकने से कुछ घंटे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा,

QuoteImage

जेलेंस्की नहीं चाहते कि जब तक उन्हें अमेरिका का समर्थन हासिल है, तब तक शांति हो। यह जेलेंस्की की तरफ से दिया गया सबसे खराब बयान है। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

QuoteImage

जेलेंस्की 28 फरवरी को ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे।

जेलेंस्की 28 फरवरी को ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे।

एक अधिकारी का दावा- मदद स्थायी तौर पर नहीं रोकी गई

यूक्रेन को सैन्य मदद रोके जाने को लेकर फिलहाल अमेरिकी रक्षा विभाग और राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ब्लूमबर्ग ने रक्षा विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि क्या जेलेंस्की रूस के साथ शांति कायम करना भी चाहते हैं या नहीं। ट्रम्प प्रशासन के एक अधिकारी ने फॉक्स न्यूज से कहा कि यह मदद स्थायी तौर पर नहीं रोकी गई है।

बाइडेन प्रशासन ने 20 जनवरी को एक बयान में कहा कि उसने फरवरी 2022 से यूक्रेन को 65.9 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद दी है। इन सैन्य मदद में मिसाइलों से लेकर लैंडमाइंस तक शामिल हैं। अमेरिकी मदद के बिना यूक्रेन का रूस के सामने 3 साल से भी ज्यादा समय तक टिक जाना नामुमकिन था।

अमेरिका ने रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को ये अहम हथियार दिए हैं…

पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम- हाइपर सोनिक मिसाइलों को रोकने के काबिल

अमेरिका ने यूक्रेन को 3 पैट्रियट मिसाइल सिस्टम दिए। पैट्रियट दुनिया के सबसे भरोसेमंद मिसाइल सिस्टम में से एक है। इसकी मिसाइलें 70 किलोमीटर दूर और 24 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी दुश्मन के हमले को नाकाम कर सकता है। यूक्रेन ने इसी की मदद से नवंबर में रूस के 7 हाइपरसोनिक किंजल और एक जिरकॉन मिसाइल को मार गिराया था।

नैसेम्स एयर डिफेंस सिस्टम- एक साथ कई मिसाइलों को ट्रैक कर नष्ट करने के काबिल

अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को नैसेम्स मिसाइलें यानी नेशनल एडवांस्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम भी दिया है। नैसेम्स मिसाइलों ने रूस की तरफ से यूक्रेन में किए जा रहे हवाई हमलों से यूक्रेन को सेफ किया था। पैट्रियट और नैसेम्स की वजह से ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रमुख शहर रूसी मिसाइल और हवाई हमलों से बचे हुए हैं।

जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल- रूसी तोपों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया

यूक्रेन जंग में सबसे ज्यादा जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल का इस्तेमाल हुआ है। यूक्रेन को अब तक 10,000 से ज्यादा जेवलिन मिसाइलें दी जा चुकी हैं। जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल ने रूसी बख्तरबंद गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचाया। इसकी वजह से ही रूसी टैंक, यूक्रेनी सीमा के बहुत ज्यादा भीतर नहीं घुस पाईं।

हिमार्स आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम- एक बार में 6 रॉकेट दागने के काबिल

अमेरिका ने यूक्रेन को 20 हिमार्स दिए हैं। यह एक मोबाइल रॉकेट लॉन्चर है जो तेजी से दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करने के लिए जाना जाता है। इसकी रेंज 80 किमी है। इसकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह गोला-बारूद के हिसाब से अपनी रेंज को चेंज कर देता है। यूक्रेन ने खेरसॉन और डोनबास में इसका काफी इस्तेमाल किया।

M777 तोप- बेहद हल्का होने की वजह से कहीं भी ले जाने में सक्षम

अमेरिका ने यूक्रेन को 200 से ज्यादा हॉवित्जर तोपें दी हैं। 24 से 40 किलोमीटर की रेंज वाली ये तोपें यूक्रेनी सेना को मध्यम दूरी से हमला करने की क्षमता देती हैं। टाइटेनियम से बना होने के कारण इसका वजन सिर्फ 4,200 किलो है। इसे हेलिकॉप्टर से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें 155 mm गोले का इस्तेमाल होता है।

ATACMS मिसाइलें- लंबी दूरी की सटीक मिसाइल, GPS गाइडेंस सिस्टम से लैस

बाइडेन सरकार ने अक्टूबर 2024 में यूक्रेन को लड़ने के लिए टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम दी। ये मिसाइलें 300 किलोमीटर के आसपास के ठिकानों को आसानी और सटीकता से निशाना बना सकती हैं। इनका इस्तेमाल क्रीमिया, पूर्वी यूक्रेन और रूस के अंदर सीमित लेकिन रणनीतिक हमलों के लिए हुआ, जिससे रूस पर दबाव बढ़ा। हालांकि बाइडेन सरकार ने कार्यकाल के आखिरी समय में यूक्रेन को देश से बाहर भी इसका इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी।

155 mm गोले- फटने पर 2000 टुकड़े होते हैं

यूक्रेन जंग में सेना के बजाय तोप और ड्रोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। इन गोले का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना को दुश्मन की अग्रिम पंक्तियों पर हमला करने, बंकरों को नष्ट करने, और बड़े क्षेत्रों में विस्फोटक हमला करने की अनुमति देता है। यूक्रेन हर दिन 10 हजार गोले का इस्तेमाल करता है। अमेरिका अब तक 30 लाख से अधिक 155 mm गोले यूक्रेन को भेज चुका है।

इसके अलावा अमेरिाक ने यूक्रेन को ड्रोन के कई अलग-अलग मॉडल भी दिए हैं। इसमें विशेष तौर पर निगरानी और हमले करने वाले ड्रोन हैं। अमेरिका ने सबसे ज्यादा कामिकेज ड्रोन भेजे हैं। ये ड्रोन दुश्मन के ठिकाने पर सटीक हमला करने में सक्षम हैं। इसके अलावाी फोनिक्स घोस्ट ड्रोन, रावेन और WASP जैसे छोटे निगरानी ड्रोन भी यूक्रेन को दिए गए हैं।

यूक्रेन की 8.7 हजार करोड़ रुपए की मदद रुकी

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इससे एक अरब डॉलर (8.7 हजार करोड़ रुपए) के हथियार और गोला-बारूद संबंधी मदद पर असर पड़ सकता है। इन्हें जल्द ही यूक्रेन को डिलीवर किया जाना था।

ट्रम्प के आदेश के बाद उस मदद को भी रोक दिया गया है जिसका इस्तेमाल यूक्रेन सिर्फ अमेरिकी डिफेंस कंपनियों से सीधे नए सैन्य हार्डवेयर खरीदने के लिए कर सकता है। अमेरिकी सहायता रोके जाने पर राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने CNN से कहा कि यह साफ है कि फैसला जेलेंस्की के बुरे बर्ताव की वजह से उठाया गया। उन्होंने कहा कि अगर जेलेंस्की जंग को खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिश करते हैं, तब शायद ये रोक हटाई जा सकती है।

यूक्रेन पर 2 से 4 महीने में दिखेगा मदद रुकने का असर

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मार्क कैन्सियन ने कहा कि अमेरिका के मदद रोकने के फैसले से यूक्रेन पर बहुत असर पड़ने वाला है। ट्रम्प के इस फैसले ने एक तरह से यूक्रेन को ‘अपंग’ कर दिया है।

कैन्सियन ने कहा कि अमेरिकी मदद रुकने का मतलब है कि अब यूक्रेन की ताकत आधी हो गई है। इसका असर दो से चार महीने में दिखने लगेगा। फिलहाल यूरोपीय देशों से मिलने वाली सहायता से यूक्रेन कुछ समय तक लड़ाई में बना रहेगा।

खुफिया जानकारी देना भी बंद कर सकता है अमेरिका

कैन्सियन ने कहा कि इस फैसले का मतलब ये है कि यूक्रेन को अब किसी भी हाल में पीस डील को स्वीकार करना पड़ेगा। कैन्सियन ने चेतावनी दी कि ट्रम्प प्रशासन यूक्रेन को कमजोर करने के लिए और भी कई तरीके आजमा सकता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी बंद कर और यूक्रेनी सेना को मिल रही ट्रेनिंग रोककर जेलेंस्की को घुटनों पर ला सकते हैं।

यूक्रेन की सैन्य मदद रोकने के फैसले से क्या असर पड़ेगा

अमेरिका यूक्रेन का एक प्रमुख समर्थक रहा है। पिछले 3 साल में अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ संघर्ष में हथियार, गोला-बारूद और वित्तीय सहायता दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मदद के बंद होने से यूक्रेन की रक्षा क्षमता पर असर पड़ेगा। यूक्रेन को अपने इलाके पर पकड़ बनाए रखने में मुश्किलें आ सकती हैं।

यूक्रेन की सेना अमेरिका से मिले हथियारों खासकर तोप, ड्रोन और मिसाइल सिस्टम पर बहुत निर्भर रहा है। इसके बंद होने के बाद यूक्रेन का रूसी हमलों का जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। इससे रूस, यूक्रेन के कुछ और इलाकों पर कब्जा कर सकता है।

अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार हुए थे जेलेंस्की

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 3 मार्च को कहा था कि वे अमेरिका-यूक्रेन मिनरल्स डील पर दस्तखत करने के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने लंदन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि वे पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहस के बाद भी अमेरिका के साथ बातचीत करने को इच्छुक हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि व्हाइट हाउस में हुई उस घटना का अमेरिका या यूक्रेन को नहीं, बल्कि सिर्फ रूसी राष्ट्रपति पुतिन को फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे मिनरल डील के लिए बुलाया जाता है तो मैं व्हाइट हाउस वापस जाऊंगा।’

जेलेंस्की ने सोमवार को वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा।

जेलेंस्की ने सोमवार को वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा।

जेलेंस्की ने शांति के लिए सुरक्षा गारंटी की शर्त फिर से रखी जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी की मांग सुनी जाएगी। दोनों पक्ष इस पर सहमत होते हैं तो डील पर दस्तखत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बस इतना चाहते हैं कि यूक्रेन का पक्ष भी सुना जाए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे साझेदार याद रखें कि इस जंग में हमलावर कौन है।

जेलेंस्की ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि हम अमेरिका की अहमियत को समझते हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरा जब हमने अमेरिका का एहसान न माना हो।

जेलेंस्की ने फिर कहा कि हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि शांति के लिए सुरक्षा गारंटी जरूरी है। यह पूरे यूरोप की स्थिति है।

—————————————————————-

ट्रम्प-जेलेंस्की के बीच हुई बहस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

बहस के बाद व्हाइट हाउस से निकाले गए जेलेंस्की:लंदन पहुंचे, कल यहां यूरोपीय देशों की समिट; X पर लिखा- US की मदद का शुक्रगुजार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया गया। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस, 8 तस्वीरें:व्हाइट हाउस में ऐसा पहली बार हुआ; US प्रेसिडेंट बोले- आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उपराराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार रात व्हाइट हाउस में तीखी बहस हो गई। इस दौरान ट्रम्प-वेंस और जेलेंस्की एक-दूसरे की तरफ उंगली दिखाते नजर आए। ट्रम्प ने कई बार जेलेंस्की को फटकार भी लगाई। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि वो तीसरा विश्वयुद्ध कराने का जुआ खेल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: aidcontroversyDonaldMilitaryTrumpUkraineVolodymyrZelenskyअमरकऐलनकचहतजलसकटरमपजलसकदनननहपरसडटबदबलबहसमददयकरनरकशतसनयसभ
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Ebola outbreak in Central Africa could reach 20,000 cases without strong public health measures

Ebola outbreak in Central Africa could reach 20,000 cases without strong public health measures

June 6, 2026
Infosys Secures 0 Million AI ERP Deal with IHH Healthcare to Transform Hospital Operations, ETHealthworld

Infosys Secures $300 Million AI ERP Deal with IHH Healthcare to Transform Hospital Operations, ETHealthworld

June 6, 2026
Allahabad HC grants bail to rape-murder accused, slams poor forensic infra

Allahabad HC grants bail to rape-murder accused, slams poor forensic infra

June 5, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ebola outbreak in Central Africa could reach 20,000 cases without strong public health measures
  • Infosys Secures $300 Million AI ERP Deal with IHH Healthcare to Transform Hospital Operations, ETHealthworld
  • Allahabad HC grants bail to rape-murder accused, slams poor forensic infra
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.