• Latest
  • Trending
  • All
Uddhav Thackeray Vs Amit Shah; BJP Power Jihad | Aurangzeb Fan Club | उद्धव बोले- अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह: भाजपा पावर जिहाद कर रही; गृह मंत्री ने उन्हें औरंगजेब फैन क्लब का नेता कहा था

Uddhav Thackeray Vs Amit Shah; BJP Power Jihad | Aurangzeb Fan Club | उद्धव बोले- अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह: भाजपा पावर जिहाद कर रही; गृह मंत्री ने उन्हें औरंगजेब फैन क्लब का नेता कहा था

2 years ago
Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

39 minutes ago
एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

2 hours ago
Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

2 hours ago
Why is Dana Altman retiring? Shocking decision as 68-year-old exits Oregon after 16 years; reason explained

Why is Dana Altman retiring? Shocking decision as 68-year-old exits Oregon after 16 years; reason explained

2 hours ago
पटना से लखनऊ आ रही IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा डैमेज; बाल-बाल बचे 104 यात्री

पटना से लखनऊ आ रही IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा डैमेज; बाल-बाल बचे 104 यात्री

4 hours ago
Karnataka Government’s Vision For BFSI And FinTech Ecosystem

Karnataka Government’s Vision For BFSI And FinTech Ecosystem

5 hours ago
ED gets custody of former KPSC chief Sahukar, member Geetha in veterinary recruitment scam

ED gets custody of former KPSC chief Sahukar, member Geetha in veterinary recruitment scam

6 hours ago
Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

7 hours ago
पाकिस्तान में आटे के संकट से जूझ रहे लोग:20 किलो आटे का बैग 3300 रुपए पहुंचा, रोटी 20 से बढ़कर 30 रुपए हुई

पाकिस्तान में आटे के संकट से जूझ रहे लोग:20 किलो आटे का बैग 3300 रुपए पहुंचा, रोटी 20 से बढ़कर 30 रुपए हुई

7 hours ago
Jorge Jesus finally has his say after Cristiano Ronaldo accused Portugal coach of breaking trust: ‘I have nothing more to say’

Jorge Jesus finally has his say after Cristiano Ronaldo accused Portugal coach of breaking trust: ‘I have nothing more to say’

7 hours ago
लौकी से बनाएं स्वादिष्ट खीर, बच्चे भी शौक से खाएंगे, जान लें रेसिपी

लौकी से बनाएं स्वादिष्ट खीर, बच्चे भी शौक से खाएंगे, जान लें रेसिपी

7 hours ago
Is That Amazon Deal Real? Use AI To Check Price History | Tech News

Is That Amazon Deal Real? Use AI To Check Price History | Tech News

7 hours ago
Wednesday, October 7, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Uddhav Thackeray Vs Amit Shah; BJP Power Jihad | Aurangzeb Fan Club | उद्धव बोले- अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह: भाजपा पावर जिहाद कर रही; गृह मंत्री ने उन्हें औरंगजेब फैन क्लब का नेता कहा था

by India News Online Team
August 3, 2024
in Hindi News
0
Uddhav Thackeray Vs Amit Shah; BJP Power Jihad | Aurangzeb Fan Club | उद्धव बोले- अहमद शाह अब्दाली के वंशज हैं अमित शाह: भाजपा पावर जिहाद कर रही; गृह मंत्री ने उन्हें औरंगजेब फैन क्लब का नेता कहा था
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उद्धव ठाकरे ने शनिवार को पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह पर तंज किया। - Dainik Bhaskar

उद्धव ठाकरे ने शनिवार को पुणे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह पर तंज किया।

उद्धव ठाकरे ने शनिवार (3 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी पर ‘पावर जिहाद’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए राजनीतिक दलों में फूट डाल रही है। उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को खटमल बताया।

इसके साथ ही उद्धव ने गृह मंत्री अमित शाह को अहमद शाह अब्दाली का वंशज बताया। अब्दाली ने पानीपत के युद्ध में मराठाओं को हराया था। दरअसल 21 जुलाई को अमित शाह ने पुणे में ठाकरे को औरंगजेब फैन क्लब का लीडर कहा था। उद्धव इसी तंज का जवाब दे रहे थे।

अमित शाह और उद्धव का बयान डिटेल में पढ़ें…

21 जुलाई, अमित शाह: उद्धव ठाकरे उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए जीवनदान मांगा था। औरंगजेब फैन क्लब क्या है? जो 26/11 के आतंकी हमले के दोषी कसाब को बिरयानी खिलाते हैं, जो जाकिर नाइक को शांति दूत पुरस्कार देते हैं और जो PFI का समर्थन करते हैं। उद्धव ठाकरे को इन लोगों के साथ बैठने में शर्म आनी चाहिए।

महा विकास अघाड़ी औरंगजेब फैन क्लब है। यह भारत की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता है। उद्धव ठाकरे इस फैन क्लब के लीडर हैं। यह फैन क्लब महाराष्ट्र और भारत को सुरक्षित नहीं रख सकता है। सबकी सुरक्षा सिर्फ भाजपा कर सकती है।

3 अगस्त, उद्धव ठाकरे: अगर मुसलमान हमारे साथ हैं, तो हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाएंगे। तब हम ‘औरंगजेब फैन क्लब’ होंगे, लेकिन जो आप कर रहे हैं, वह सत्ता जिहाद है। ठाकरे ने आगे कहा- भाजपा के सहयोगी नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? गृह मंत्री को संघ का हिंदुत्व मान्य है क्या? इस वजह से भाजपा ने जो शुरू किया है वह पावर यानी सत्ता जिहाद है।

शरद पवार ने कहा था- जो आज गृह मंत्री है, वह कभी तड़ीपार था
21 जुलाई को पुणे में ही अमित शाह ने कहा था कि विपक्ष हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है, लेकिन भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना शरद पवार हैं। अगर देश में किसी भी सरकार में किसी राजनेता ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया है, तो वह शरद पवार हैं और मुझे इस बारे में बिल्कुल भी संदेह नहीं है।

इसके जवाब में 22 जुलाई को NCP (एसपी) नेता शरद पवार ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। पवार ने कहा- कुछ दिनों पहले गृह मंत्री ने मेरे खिलाफ कुछ बातें कहीं। उन्हें मैं याद दिला दूं कि आज जो आदमी देश का गृह मंत्री है, वह ऐसा व्यक्ति है जिसने गुजरात के कानून का दुरुपयोग किया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तड़ीपार (राज्य से बाहर) कर दिया था।

अमित शाह को 2010 में सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर मामले में दो साल के लिए राज्य से बाहर कर दिया गया था। बाद में उन्हें 2014 में इस मामले में बरी कर दिया गया।

22 जुलाई को संभाजी नगर में एक किताब के विमोचन के मौके पर शरद पवार ने अमित शाह पर कानून का दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

22 जुलाई को संभाजी नगर में एक किताब के विमोचन के मौके पर शरद पवार ने अमित शाह पर कानून का दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

महाराष्ट्र की राजनीति में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हुए पिछले चार विवाद…

7 जून 2023: भाजपा नेता निलेश राणे ने शरद पवार को औरंगजेब का अवतार कहा

भाजपा नेता निलेश राणे ने X पर लिखा था- कभी-कभी लगता है कि शरद पवार औरंगजेब के अवतार हैं। जब चुनाव नजदीक आते हैं तो पवार साहब को मुस्लिम समुदाय की चिंता हो जाती है।

दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अहमदनगर में कुछ मुस्लिम युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरें स्टेटस पर लगाई थीं। तस्वीर के साथ औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तारीफ में कैप्शन भी लिखा था। इसके विरोध में 7 जून को कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठनों ने मार्च निकाला।

इस दौरान कई जगहों पर हिंसा और पथराव हुआ, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हिंसा की इन घटनाओं में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद NCP चीफ शरद पवार ने कहा था कि अभी ऐसी स्थिति है कि हमें मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोगों की चिंता करनी चाहिए। पवार के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निलेश ने उन्हें औरंगजेब का अवतार बताया था।

14 जून 2023: राज ठाकरे ने 55वें जन्मदिन पर औरंगजेब की तस्वीर वाला केक काटा

राज ठाकरे ने पिछले साल अपने 55वें जन्मदिन पर औरंगजेब और लाउडस्पीकर वाला केक काटा था।

राज ठाकरे ने पिछले साल अपने 55वें जन्मदिन पर औरंगजेब और लाउडस्पीकर वाला केक काटा था।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने 55वें जन्मदिन पर औरंगजेब और लाउडस्पीकर की तस्वीर वाला केक काटा। उन्होंने केक पर औरंगजेब की गर्दन वाली जगह पर चाकू चलाया और लाउडस्पीकर को क्रॉस कर दिया।

उनके समर्थक ये केक लेकर उनके घर पहुंचे थे। महाराष्ट्र में औरंगजेब की तस्वीर को लेकर कुछ दिन पहले हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद MNS के समर्थकों ने भी मुंबई में औरंगजेब का पुतला फूंका था। राज ठाकरे औरंगजेब के खिलाफ बोलते आए हैं। वे मस्जिद से लाउडस्पीकर में अजान के खिलाफ आंदोलन भी कर चुके हैं।

19 जून 2023: फडणवीस बोले- अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हुईं?
कोल्हापुर और अहमदनगर में 7 जून को हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि औरंगजेब को महिमा मंडित करने वालों को महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच करके यह पता लगाया जाएगा कि युवकों के एक वर्ग को कौन उकसा रहा है। फडणवीस ने यह भी कहा था कि सवाल यह उठता है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हुईं?

फडणवीस के बयान पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा था कि- अच्छा आपको पूरी तरह से मालूम है? कौन किसकी औलाद है ये आपको मालूम है। मुझे नहीं मालूम था कि इतने एक्सपर्ट हैं आप। तो फिर ये गोडसे की औलाद कौन हैं, बताइये हमको, ये आप्टे की औलाद कौन हैं, बताइए?

22 जून 2023: माहिम में औरंगजेब के साथ लगे उद्धव ठाकरे के पोस्टर

इन पोस्टर्स के नीचे हैशटैग लगाकर लिखा गया था- औरंगजेब के लिए उद्धव ठाकरे।

इन पोस्टर्स के नीचे हैशटैग लगाकर लिखा गया था- औरंगजेब के लिए उद्धव ठाकरे।

मुंबई के माहिम इलाके में 21 जून की रात उद्धव ठाकरे और बहुजन समाज अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के पोस्टर औरंगजेब के साथ लगाए गए। होर्डिंग पर मराठी में लिखा था- ‘प्रकाश आंबेडकर औरंगजेब की धुन पर नाच रहे हैं और उद्धव ठाकरे इसका समर्थन कर रहे हैं।’

दरअसल, उद्धव गुट के सहयोगी प्रकाश आंबेडकर ने इससे चार दिन पहले संभाजीनगर में औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाए थे। इन पोस्टर्स को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि औरंगजेब के लिए उद्धव का नया लगाव देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ी, इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में राजनीतिक बयानबाजी की असल वजह आगामी विधानसभा चुनाव हैं। महाराष्ट्र सहित देश के 4 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे। 14 दिन पहले महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के चुनाव हुए थे। NDA को जबरदस्त जीत मिली थी। गठबंधन ने 11 में से 9 सीटें जीतीं थीं। वहीं INDIA गठबंधन के तीन प्रत्याशी खड़े थे, जिनमें 2 ही जीत सके। कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर थी।

नवंबर 2024 को खत्म होगा बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार का कार्यकाल
महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई।

56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना।

17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा को मिली सिर्फ 9 सीटें, INDIA ब्लॉक ने बाजी मारी
लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में बीजेपी 9 सीटों पर जीती। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिव सेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। INDIA ब्लॉक में शामिल कांग्रेस ने 13 सीटें जीतीं। शिव सेना (UBT) 9 सीटों पर जीत चुकी है। NCP शरद चंद्र पवार ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। सांगली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।

ये खबर भी पढ़ें…

सोनिया बोलीं- माहौल हमारे पक्ष में है:महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के चुनावी नतीजे देश की राजनीति बदलेंगे, भाजपा का काम सिर्फ बांटना

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 31 जुलाई को पार्टी नेताओं से कहा कि कुछ ही महीनों में 4 राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। माहौल हमारे पक्ष में है। लोकसभा चुनाव में मिले जनता के समर्थन और भावनाओं को हमें बरकरार रखना है।

सोनिया ने कहा- हमें आत्मसंतुष्ट और अति आत्मविश्वासी नहीं बनना चाहिए। मैं यह कह सकती हूं कि यदि हम लोकसभा चुनावों की तरह ही 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा बदलाव आएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: AmitaurangzebBJPclubfanJihadpowerShahThackerayUddhavअबदलअमतअहमदउदधवउनहऔरगजबककरकलबकहगहजहदथननतपवरफनबलभजपमतररहवशजशहह
Share198Tweet124Send

Related Posts

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming
Hindi News

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

October 7, 2026
पटना से लखनऊ आ रही IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा डैमेज; बाल-बाल बचे 104 यात्री
Hindi News

पटना से लखनऊ आ रही IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा डैमेज; बाल-बाल बचे 104 यात्री

October 7, 2026
Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates
Hindi News

Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

October 7, 2026
पाकिस्तान में आटे के संकट से जूझ रहे लोग:20 किलो आटे का बैग 3300 रुपए पहुंचा, रोटी 20 से बढ़कर 30 रुपए हुई
Hindi News

पाकिस्तान में आटे के संकट से जूझ रहे लोग:20 किलो आटे का बैग 3300 रुपए पहुंचा, रोटी 20 से बढ़कर 30 रुपए हुई

October 7, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe

October 7, 2026
एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming

October 7, 2026
Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings

October 7, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Rubio Says US Unapologetic About Power in Warning to Europe
  • एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे:50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे – Airtel Hikes All Postpaid Plans By Rs 50, Bundles One Free Annual International Roaming
  • Odell Beckham Jr signs with Minnesota Vikings
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.