
नहर में डूबे युवकों को ढूंढने के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम।
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में सरहिंद नहर में नहाने उतरे दो युवक पानी में डूब गए। हादसा मंगलवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी से राहत के लिए दोनों युवक नहाने नहर में उतरे थे। जब घटना का पता चला तो बड़ी संख्या में लोगों नहर के पास पहुंचे। युवकों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, घटना की सूचना एनडीआरएफ को दी गई है। एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और युवकों को ढूंढने के लिए एक टीम पानी में उतरी है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं भी पानी में डूबे युवकों को ढूंढने के लिए सहयोग कर रही हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।




























