{“_id”:”6912a81c71bbda785207c23f”,”slug”:”video-two-sisters-crushed-to-death-by-a-truck-in-pathankot-2025-11-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पठानकोट में ट्रक से कुचल कर दो बहनों की हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सुजानपुर थाने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचल कर हत्या कर दी गई। दोनों में से एक का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वे दोनों पुलिस स्टेशन जा रही थीं। मृतकों की पहचान ज्योति पत्नी राम दास निवासी गांव मैरां और नीरू बाला पत्नी काला राम निवासी खलकी जैनी के रूप में हुई है। थाना सुजानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काला राम ने बताया कि उसकी साली ज्योति को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। इसे लेकर सुजानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उसकी पत्नी नीरू व ज्योति सुनवाई के लिए थाने जा रही थीं। इसी दौरान माधोपुर डिफेंस रोड स्थित टी पॉइंट पर एक ट्रक चालक ने दोनों बहनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति की रिश्तेदार युवती का आरोप है कि पुलिस के पास उसकी माैसी ज्योति की शिकायत लंबे समय से विचारधीन थी। अगर समय पर उक्त मामले की सही ढंग से जांच हो जाती तो आज उसकी मां और मौसी दोनों जिंदा होती। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक रिक्की को पुलिस ने काबू कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ थाना सुजानपुर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नीरू बाला के साथ रिक्की का विवाद चल रहा था। उसने नीरू को मार देने की नियत से उसका पीछा किया। टी-पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी देखा गया है कि आरोपी ने दोनों महिलाओं को जानबूझकर ट्रक से कुचला।



























