
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल।
– फोटो : फाइल
विस्तार
जालंधर पुलिस ने दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। इन्हें अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 मार्च 2022 को गांव मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट चल था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने मैदान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मामले को ट्रेस कर संदीप सिंह नंगल अंबिया को गोली मारने वाले शूटरों रविंदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरा निवासी गोपालपुर पटियाला और हरजीत सिंह उर्फ हैरी मोड़ निवासी गांव मोड़ कलां जिला बठिंडा को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव मल्लियां खुर्द में कबड्डी मैच के दौरान मशहूर कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबिया की हत्या की साजिश कौशल चौधरी, अमित डागर, फतेह नगरी, जुझार सिंह उर्फ सिमरनजीत सिंह ने जेल और विदेश में बैठे कबड्डी प्रमोटर सनवर ढिलो, गैंगस्टर लक्की पटियाल, गैंगस्टर सुक्खा दुनेके (जिसकी विदेश में कनाडा में हत्या हो चुकी है) ने मिलकर साजिश रची थी। सुक्खा दुनेके के कहने पर हरजीत सिंह उर्फ हैरी मोड़ इस घटना में शामिल हुआ और फतेह नगरी (जो संगरूर जेल में बंद था) के कहने पर रविंदर सिंह उर्फ हैरी राजपुरा इस घटना में शामिल में हुआ।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











