
मगरमच्छों की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छतबीड़ चिड़ियाघर में दो मगरमच्छों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों मगरमच्छ दुर्लभ प्रजाति के थे और हैदराबाद से लाए गए थे। इनकी मौत करीब डेढ़ माह पहले 16 जनवरी को ठंड के दौरान निमोनिया (रेस्पिरेटरी शॉक) होने से हुई थी। चिड़ियाघर प्रबंधन तब से अब तक दोनों मगरमच्छों की मौत की बात छिपा रहा था। अब बात सामने आने पर भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
चिड़ियाघर के दफ्तर से मिली जानकरी के अनुसार हैदराबाद से दुर्लभ प्रजाति के चार मगरमच्छ छतबीड़ चिड़ियाघर लाए गए थे। जनवरी में अधिक ठंड पड़ने के दौरान दो मगरमच्छ चिड़ियाघर के वातावरण में खुद को ढाल नहीं पाए। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण उन्हें ठंड लग गई, जिससे निमोनिया की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
चिड़ियाघर प्रबंधन दोनों की मौत की बात दबाने में जुट गया। हालांकि अंदरखाने उच्च अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच कराई जा रही है लेकिन अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। बीते सप्ताह भी किसी जंगली जानवर के चिड़ियाघर में घुसने के बाद हिरण और जंगली भैसों में मुंहपका और खुरपका की बिमारी फैल गई थी।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











