{“_id”:”681d049227c5c673390f7023″,”slug”:”two-autos-caught-fire-in-sector-38-west-fire-department-brought-it-under-control-chandigarh-news-c-16-pkl1091-704221-2025-05-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेक्टर-38 वेस्ट में दो ऑटो में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2025 12:52 AM IST
Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में बुधवार रात घर के बाहर खड़े दो ऑटो में आग लगी हुई थी। दोनों ऑटो पूरी तरह से जल गए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सेक्टर 38 वेस्ट निवासी संजीव ने बताया कि उनके पिता ने ऑटो घर के बाहर खड़ा किया और घर आकर सो गए। रात करीब दो बजे देखा तो ऑटो में आग लगी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया और कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। वहीं आग लगने के बाद संजीव ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से आग बुझाई। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही काफी हद तक आग बुझा दी गई थी। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। संजीव के घर के पास ही एक और ऑटो में आग लगी थी। जिसपर दमकल के कर्मचारियों ने काबू पाया।