अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) का ऐलान कर दिया है और उन्होंने इस दिन को लिब्रेशन डे का नाम दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि किस देश से कितना टैरिफ वसूलेंगे. नए टैरिफ रेट के मुताबिक अमेरिका चीन से 34% यूरोपीय संघ से 20% जापान से 24% और भारत से 26% टैरिफ वसूलेगा. टैरिफ के ऐलान के साथ ही एशियाई बाजारों में हड़कंप मच गया है और जापान के स्टॉक मार्केट का सबसे बुरा हाल नजर आ रहा है.
टैरिफ लगते ही 4% फिसला निक्केई
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद जापान का निक्केई इंडेक्स 4 फीसदी से अधिक गिर गया. निक्केई शेयर इंडेक्स गुरुवार को 4.6% तक गिरा. निक्केई इंडेक्स 34,102 पर पहुंच गया, जो पिछले आठ महीनों में सबसे निचला स्तर है. जापान पर अमेरिका ने 24% आयात शुल्क लगाया है.
180 से अधिक देशों पर टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 180 से अधिक देशों पर Reciprocal Tariff लगाए जाने के बाद एशिया-प्रशांत बाजारों में तगड़ी गिरावट आई है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अन्य देशों से लगभग आधे टैरिफ लेंगे, जो वे हमसे वसूल रहे हैं. इसलिए टैरिफ पूरी तरह से पारस्परिक (Reciprocal) नहीं होंगे. मैं ऐसा कर सकता था, लेकिन यह बहुत से देशों के लिए कठिन होता. हम ऐसा नहीं करना चाहते थे.’










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)










