{“_id”:”68f73bb4aae378c009004d2d”,”slug”:”video-tributes-paid-to-martyred-policemen-on-police-commemoration-day-in-moga-2025-10-21″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मोगा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आज पूरे देशभर में पुलिस स्मृति दिवस बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिवस 1959 में चीन के साथ संघर्ष के दौरान लेह-लद्दाख के हॉट स्प्रिंग इलाके में शहीद हुए दस बहादुर पुलिस जवानों की याद में मनाया जाता है।इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शहादत को याद किया गया।इस अवसर पर मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गांधी ने मोगा जिले के 39 शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया और सेशन जज श्री विष्णु स्वरूप ने विशेष रूप से शिरकत की। एसएसपी अजय गांधी ने इस दौरान शहीद पुलिस कर्मचारियों के परिजनों की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि पंजाब पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी सेवा व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एसएसपी ने बताया शहीदों के परिवार के साथ बातचीत की गई उनके कोई समस्या वो भी सुना गया।कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद परिवारों को चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी करवाई गई।


























