24 अगस्त को अमृतसर में कुछ युवकों ने एनआरआई के घर में घुसकर फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने से एनआरआई सुखचैन सिंह घायल हो गया था।

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में एनआरआई पर गोलियां चलाई जाने के मामले में वांछित तीन कथित गैंगस्टरों को अमृतसर और होशियारपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बैंक बाजार इलाके में स्थित एक धर्मशाला से गिरफ्तार किया।
तीनों को गिरफ्तार करने के बाद अमृतसर पुलिस उन्हें लेकर रवाना हो गई। ज्यादा जानकारी न देते हुए मौके पर मौजूद होशियारपुर के एसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि बैंक बाजार स्थित लाला लक्ष्मण दास की सराय में आरोपी रुके हुए थे। अमृतसर पुलिस ने होशियारपुर पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और उन्हें लेकर अमृतसर रवाना हो गई।
























