{“_id”:”68774f6240bd36df130e0b69″,”slug”:”threat-to-blow-up-sri-harimandir-sahib-emails-received-for-third-consecutive-day-2025-07-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आया ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है… धमाके होंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब को तीन दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और एसजीपीसी की तरफ से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर – फोटो : instagram
विस्तार
अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आया है। लगातार तीसरे दिन ऐसी धमकी आई है। यह ईमेल एसजीपीसी के प्रबंधकों को भेजा गया है। जिसके बाद श्री हरिमंदिर साहिब परिसर और उसके आसपास पुलिस की ओर से सुरक्षा को पहले से और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल भी तैनात कर दिए गए हैं।