{“_id”:”683f55d2ded0d3f3de0bca70″,”slug”:”the-municipal-corporation-team-removed-the-encroachment-and-confiscated-the-goods-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-129759-2025-06-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: नगर निगम की टीम ने हटाए कब्जे, सामान किया जब्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोहाली। नगर निगम ने शहर को कब्जा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस संबंध में टीम ने कार्रवाई की है। इसी मुहिम के तहत मंगलवार को फेज-1 और फेज-2 की मार्केट में कार्रवाई की गई। टीम ने दोनों फेजों की मार्केटों के शो-रूमों और बूथों के बरामदों से अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया। शोरूम और बूथों के बरामदों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को धूप और बारिश के दौरान खड़ा रहने के लिए जगह नहीं मिलती है। निगम के सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। यह निरंतर जारी रहेगी और अवैध अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



























