{“_id”:”68337bf155e7c4b7b80cd336″,”slug”:”the-mercury-dropped-by-27-degrees-celsius-due-to-the-rain-people-enjoyed-the-pleasant-weather-chandigarh-news-c-16-pkl1091-719698-2025-05-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: बारिश से 2.7 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा, सुहाने मौसम का लोगों ने लिया आनंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2025 01:52 AM IST

चंडीगढ़। बारिश ने एक बार फिर रविवार को मौसम सुहाना कर दिया। शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई बारिश की वजह से 24 घंटे में 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया। रविवार को अवकाश के दिन लोगों ने सुहाने मौसम का जमकर मजा लिया। सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, रॉक गार्डन सहित अन्य पिकनीक पॉइंट पर लोग परिवार व दोस्तों के साथ घूमते नजर आए। 24 घंटे के अंदर पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस से पारा गिरकर 34.5 पर आ गया। वहीं, न्यूनतम पारा भी 29.7 से गिरकर 23.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसमें 5 डिग्री सेल्सियस की कमी महसूस की गई।
सुबह छाता लेकर लोग सुखना लेक टहलने पहुंचे। शाम को लेक पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों ने वोटिंग का आनंद लिया। एक मार्च से अब चंडीगढ़ में करीब 85 मिमी बारिश हो चुकी है। इस बारिश की वजह से अगले कुछ दिनों तक राहत रहने की उम्मीद है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।
नौतपा पहले दिन बेअसर रहा
बारिश की वजह से नौतपा पहले दिन बेअसर रहा। 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहता है। इस दौरान सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, लेकिन अगले पांच दिन तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं जाएगा।
पांच दिन का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
26 मई 36 24
27 मई 37 27
28 मई 38 27
29 मई 37 29
30 मई 37 29



























