2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) सोमवार से शुरू हो गया है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन स्वीकार कर लिया है।
कार्यक्रम में सभी 50 राज्यों से पार्टी नेता शिकागो पहुंचे हैं ताकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन कर सकें। कमला कार्यक्रम के आखिरी दिन गुरुवार को औपचारिक भाषण देंगी।
इस कार्यक्रम में 50 हजार लोग शामिल हो रहे हैं जिसमें 5 हजार डेलीगेट्स हैं।

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में शिरकत करने कमला हैरिस शिकागो पहुंचीं।
192 साल पुराना कार्यक्रम, इस बार हुआ बदलाव
DNC डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है जो कि चार सालों में एक बार चुनाव से पहले होता है। इसकी शुरुआत 1832 को हुई थी। तब तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को दूसरी बार पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए बाल्टीमोर में डेमोक्रेट्स कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे।
हालांकि इस बार का DNC पहले से थोड़ा अलग हो रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के लिए पार्टी उम्मीदवार का चुनाव जीत लिया था। हालांकि पार्टी में कलह के बाद उन्होंने खुद को रेस से बाहर कर लिया।
बाइडेन के बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहले ही वर्चुअल रोल कॉल में उपराष्ट्रपति कमला को आधिकारिक रूप से नामित कर दिया है। इस बार DNC शिकागो में हो रहा है। इससे पहले 1996 में नेशनल कन्वेंशन हुआ था। तब राष्ट्रपति बिल क्लिंटन दोबारा से चुनाव की रेस में थे। उन्होंने तब राष्ट्रपति चुनाव भी जीता था।
सिंगर बियॉन्से और टेलर स्विफ्ट कर सकती हैं परफॉर्म
CNN के मुताबिक अमेरिकी सिंगर बियॉन्से और टेलर स्विफ्ट DNC 2024 में परफॉर्म करती नजर आ सकती है। 2020 में दोनों ही सिंगर्स ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन किया था। उनके साथ कई और हॉलीवुड हस्तियां नजर आ सकती हैं।
बियॉन्से पहले भी डेमोक्रेटिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर चुकी है। 2013 में उन्होंने ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उन्होंने 2016 के DNC में परफॉर्म किया था। तब हिलेरी क्लिंटन पार्टी उम्मीदवार थीं।
कमला हैरिस को राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए मिला बहुमत, कश्मीर पर PAK का साथ देने वाले सांसद भी साथ आए

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से बाइडेन के पीछे हटने के 24 घंटे में ही कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी से नॉमिनेशन के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए 4 हजार में से अब तक 1976 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
























