{“_id”:”695c0999a194a69e570d86a5″,”slug”:”the-corporation-will-make-arrangements-for-toilets-and-water-in-the-vending-zone-chandigarh-news-c-16-pkl1091-915200-2026-01-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: वेंडिंग जोन में शौचालय और पानी की व्यवस्था कराएगा निगम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। शहर के वेंडिंग जोनों में काम कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम सभी अधिसूचित वेंडिंग जोनों में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था करेगा। ताकि वेंडर्स को स्वच्छ और सुरक्षित कार्य वातावरण मिल सके।
नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग (बीएंडआर) द्वारा किए गए सर्वे में नौ ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां मोबाइल शौचालयों की तत्काल आवश्यकता है। इन सभी स्थानों पर जल्द ही मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही 27 वेंडिंग साइट्स ऐसी भी सामने आई हैं। जहां पानी की व्यवस्था के लिए वाटर टैंकरों की जरूरत है। इन स्थानों पर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।
निगम ने बताया कि सेक्टर 7-सी (साइट-सी), 10-डी, 19-सी, 21-सी, 22-डी, 28-सी (साइट-बी), 29-सी, 33-डी, 49-डी, 50-सी, 53-बी, मलोया-1, रिहैब कॉलोनी मलोया-ए, आईटी पार्क और मनीमाजरा (एमएचसी) के वेंडिंग जोनों में पहले से ही शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था मौजूद है। नगर आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से न केवल स्ट्रीट वेंडर्स की कार्य परिस्थितियों में सुधार होगा, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलेगा। निगम ने दोहराया कि स्ट्रीट वेंडर्स का कल्याण उसकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में सभी वेंडिंग जोनों में नागरिक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।


























