{“_id”:”68924acef96c6833ce0e82d7″,”slug”:”the-accused-of-fraud-of-eight-crores-did-not-appear-in-the-court-chandigarh-news-c-16-pkl1079-782763-2025-08-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: अदालत में नहीं पेश हुई आठ करोड़ की धोखाधड़ी की आरोपी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ। कमेटी डालने के नाम पर 350 लोगों से 8 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गांव कजहेड़ी की राजवंती मंगलवार को अदालत में पेश नहीं हुई। जिला अदालत ने बीते दिनों आरोपी महिला और उसके वकील को नोटिस भेजा था क्योंकि आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रही थी। मंगलवार को आरोपी के वकील अदालत में पेश हुए। सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला पिछले काफी समय से जेल में बंद है। इस वजह से वह अदालत में पेश नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी।




























