{“_id”:”6830e050ac4af5bb4d08cf8e”,”slug”:”temperatures-rose-by-3-degrees-celsius-in-24-hours-heat-will-increase-in-the-coming-days-chandigarh-news-c-16-pkl1091-717861-2025-05-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 May 2025 02:23 AM IST

चंडीगढ़। सिटी ब्युटीफूल में फिर गर्मी जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस किया गया। हालांकि पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। 3 डिग्री की बढ़ोतरी के कारण गर्मी का एहसास भी बढ़ गया। शहर का न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और पारा करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
विभाग के मुताबिक पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा और 28 मई तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है और अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।



























