दुबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुबई के शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश हुआ। शो में तीसरी बार शामिल हुआ था।
दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो में एक डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय समय के मुताबिक 3.40 बजे यह हादसा हुआ।
हादसे में तेजस के पायलट की भी मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने इसकी पुष्टि की है। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार देखा गया।
हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू विमान क्रैश होने के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।
वायुसेना का तेजस जेट क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हो गया था।
हादसे से जुड़ी 5 फुटेज





दुबई में जुटी थीं दुनियाभर की एयरोस्पेस कंपनियां
दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां दुनिया की बड़ी एयरोस्पेस कंपनियां, एयरलाइंस, एयर फोर्सेज और टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने नए विमान, हेलिकॉप्टर, हथियार सिस्टम और एरोस्पेस टेक्नोलॉजी दिखाती हैं। पांच दिन के एयरशो का शुक्रवार को आखिरी दिन था।
दुबई एयर शो की शुुरुआत 1989 हुई थी। इसे दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हर दो साल पर आयोजित किया जाता है। यह लगातार तीसरी बार है जब तेजस इसमें शामिल हुआ था।
तेजस की कीमत 600 करोड़ रुपए


हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दर्शक बोला- पायलट ने लोगों की जान बचाने की कोशिश की
हादसे के गवाह एक प्रवासी भारतीय शाजुद्दीन जब्बार ने गल्फ न्यूज से कहा, “एक शानदार शो चल रहा था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने हमें हिला कर रख दिया। जिस तरह विमान नीचे आने से पहले मुड़ा, उसे देखकर मुझे पूरा यकीन है कि पायलट ने दर्शकों की जान बचाने की कोशिश की होगी।
लेकिन दुख की बात है कि वह खुद बाहर नहीं निकल सके। हमारी आंखों के सामने किसी की मौत हो गई। हमारा दुख यह जानकर और बढ़ गया कि वह एक भारतीय फाइटर जेट का पायलट था।”
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 खूबियों की वजह से बाकी फाइटर जेट अलग है तेजस
इस वक्त भारतीय वायु सेना के बेड़े में जो टॉप फाइटर जेट हैं उनमें सुखोई Su-30MKI, राफेल, मिराज, MiG-29 और तेजस का नाम शामिल है। तेजस अपनी इन खूबियों की वजह से बाकी के चारों फाइटर जेट से अलग और खास है…
पहली: इस विमान के 50% कलपुर्जे यानी मशीनरी भारत में ही तैयार हुई है।
दूसरी: इस विमान में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के तहत इजराइल की EL/M-2052 रडार को लगाया गया है। इस वजह से तेजस एक साथ 10 लक्ष्यों को ट्रैक कर उन पर निशाना साधने में सक्षम है।
तीसरी: बेहद कम जगह यानी 460 मीटर के रनवे पर टेकऑफ करने की क्षमता।
चौथी: यह फाइटर जेट इन चारों में ही सबसे ज्यादा हल्का यानी सिर्फ 6500 किलो का है।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यूएई के रक्षा मंत्रालय का हादसे पर बयान
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि दुबई एयर शो के आज के फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान भारत का तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। आपातकालीन और दमकल टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को संभालने का काम कर रही हैं।

36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहली बार तेजस के पायलट की मौत
2001 में शुरुआती उड़ान भरने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब तेजस फाइटर जेट के पायलट की मौत हुई है। मार्च 2024 में पहली बार तेजस क्रैश हुआ था, लेकिन पायलट ने जेट से इजेक्ट कर लिया था।
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्रैश साइट पर दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं

50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पायलट की मौत, वायुसेना ने पुष्टि की
हादसे में पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायुसेना ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि वह इस कठिन समय में मृतक पायलट के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (जांच समिति) गठित की जा रही है।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एयर शो में अचानक नीचे आया तेजस
वीडियो में दिख रहा है कि तेजस अपने डेमो रूटीन के दौरान सामान्य उड़ान भर रहा था, लेकिन अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी और वह तेजी से नीचे गिरने लगा।
10:58 AM21 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना के बाद कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। दोपहर के समय होने वाले डेमो के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ होती है। हालांकि हादसे के बाद एयर शो को रोक दिया गया है। वहां मौजूद सभी लोगों को एक्जिबिशन एरिया से बाहर निकाल दिया गया है।
10:52 AM21 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हादसे के तुरंत बाद का फोटो देखिए

10:51 AM21 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कोर्ट ऑफ इनक्वायरी क्या होती है?
कोर्ट ऑफ इनक्वायरी एक औपचारिक जांच समिति होती है। यह तीनों सेनाओं से जुड़ी किसी भी गंभीर घटना, विमान हादसे, दुर्घटना, मौत या ऑपरेशन में चूक की असली वजह पता लगाने के लिए बनाई जाती है। कोर्ट ऑफ इनक्वायरी सिर्फ जांच करती है। अगर इसमें किसी पर दोष साबित होता है, तो आगे की कार्रवाई दूसरी प्रक्रिया से होती है।
10:51 AM21 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
PM मोदी भी तेजस में उड़ान भर चुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी थी। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की फाइटर प्लेन में यह पहली उड़ान थी। तेजस में उड़ान भरने से पहले मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भी पहुंचे थे।



























