चंडीगढ़। टीम एम्पायर ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित की जा रही चंडीगढ़ गोल्फ लीग के चौथे दिन एक रोमांचक मुकाबले में गोल्फ निन्जास को 5-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। दिन में खेले गए अन्य मुकाबलों में सेवन आयरन ने जेबी लीजेंड्स पर 4.5-2.5 से जीत दर्ज की। द मुलिगन्स की टीम ने टी बर्ड्स पर 4.5- 2.5 अंकों से जीत हासिल की। जबकि पंजाब एसेस और स्विंगिंग समुराई का मुकाबला 3.5-3.5 से बराबरी पर छूटा। चंडीगढ़ गोल्फ लीग का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया जा रहा है।