जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।
.
कृष्ण कुमार के पिता सुविंदा तिवारी ने बताया, ‘गुरुवार रात तक सब सही था। शुक्रवार सुबह देर तक बेटे-बहू का गेट नहीं खुला। वे लोग देर से उठते थे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। हम अपनी दवा लेने TMH चले गए।’
‘वहां से लौटने के बाद शाम तक घर में कोई नहीं दिखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। कोई आवाज नहीं आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो चारों फंदे पर लटके मिले।’
घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। शव की पहचान सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी कृति कुमारी (13) और छोटी बेटी मइया (7) के रूप के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही गम्हरिया BDO अभय द्विवेदी, CO अरविंद बेदिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कृष्ण कुमार का चित्रगुप्त नगर में दो मंजिला मकान है। ऊपरी मंजिल पर उनके पिता सुविंदा तिवारी रहते हैं। वहीं निचले तल्ले पर कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे।

टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार पत्नी और बेटी के साथ। (फाइल फोटो)
कैंसर के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था कृष्ण
पिता सुविंदा तिवारी ने बताया कि ‘कृष्ण कुमार को कैंसर था। वे बेटे को इलाज के लिए मुंबई ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने को कहा तो जमशेदपुर आ गए, क्योंकि यह सुविधा यहां भी उपलब्ध है।
बेटे को टीएमएच में भर्ती कराने के लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन दिया था। कैंसर के कारण कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगा था।

एक कमरे में फंदे से लटकता मिला पूरे परिवार का शव।
8 मई को पता चला था- कृष्ण को है कैंसर
पिता ने कहा, ‘कृष्ण की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। हमारे दोनों बेटे लंबे समय से अलग रह रहे थे। दोनों निचली मंजिल पर अलग-अलग हिस्सों में रहते थे।’
‘एक मई को कृष्ण को बुखार हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चार मई को उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले गए। जांच के बाद 8 मई को पता चला कि कृष्ण को कैंसर है। इसके बाद बेटे को इलाज कराने मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल ले गए। वहां भी जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। 19 मई को वे बेटे के साथ गम्हरिया लौटे। इसके बाद से कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगे थे।’

कृष्ण कुमार की बड़ी बेटी कृति कुमारी (फाइल फोटो)।
सुसाइड नोट में पैसों के लेनदेन का जिक्र, पुलिस ने जब्त किया
पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया है।
हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट को यह कहते हुए जब्त कर लिया है कि यह जांच का विषय है। इसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता।

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में मैनेजर थे कृष्ण कुमार।
दो शादी की थी कृष्ण कुमार ने, दोनों बेटियां दूसरी पत्नी से थीं
मृतक कृष्ण कुमार की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी का 15 साल पहले देहांत हो गया था। उससे कृष्ण कुमार को कोई संतान नहीं थी। पहली पत्नी की मौत के दो साल बाद कृष्ण कुमार ने डॉली से दूसरी शादी की थी। डॉली से उन्हें दो बेटियां हुईं। अभी बड़ी बेटी कृति कुमारी 13 साल और छोटी बेटी मइया 7 साल की थी।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











