टी-10 विश्वकप में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीत दर्ज की है। इस मौके पर भारतीय टीम की खुशी देखने लायक है। देशभर में खुशी का माहौल है। विराट कोहली ने हमेशा की तरह जीतने पर मैदान से परिवार को फोन लगाया। उनका यह अंदाज वाकई निराला था। संभवतः विराट ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ खुशी के पल साझा किए, जो कैमरे में कैद हो गए।
Deadpool & Wolverine Teaser: नए टीजर में आमने-सामने आए सबर्टूथ और वूल्वरिन, चरम पर पहुंचा प्रशंसकों का उत्साह
इस जीत के बाद विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी-20 मुकाबला है। बात करें विराट के निजी जीवन की तो उन्होंने 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे-एक बेटी वामिका और बेटा अकाय हैं।
India vs South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप जीता भारत, अनुष्का शर्मा के अलावा इन सेलेब्स ने अनोखे ढंग से दी बधाई






















