
पुतला फूंकते यूथ अकाली दल के कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर की अगुवाई में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक का पुतला जलाया गया। विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-1 के चौक पर ही हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
पत्रकारों से बातचीत में झिंझर ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि सांसद संदीप पाठक पंजाब की सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं और पानी हरियाणा के लिए मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से बाहर से बनाए हैं, वह सभी पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दोनों हाथों से राज्य को लूटने का काम कर रहे हैं और राज्य के संसाधनों का उपयोग आम आदमी पार्टी का अन्य राज्यों में प्रचार-प्रसार करने के लिए कर रहे हैं।
एसवाईएल पर झिंझर ने कहा कि एकतरफ तो भगवंत मान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह एसवाईएल नहर बनाने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा सत्र और बहस की ड्रामेबाजी कर रहे हैं।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









