{“_id”:”687feddca30c221099077a0d”,”slug”:”swift-dzire-car-stolen-from-d-parking-in-kajheri-chandigarh-news-c-16-pkl1091-770241-2025-07-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कजहेड़ी में डी पार्किंग से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Trending Videos
चंडीगढ़। कजहेड़ी में डी पार्किंग से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पिछले डेढ़ साल में शहर से 2100 वाहन चोरी हो गए, जिसमें से पुलिस लगभग 200 वाहनों को ही ढूंढ पाई है।
लुधियाना निवासी वरिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली फेज-3 में इमिग्रेशन कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को उनकी कजहेड़ी में डी पार्किंग से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो गई थी। कई दिन तक वह अपनी कार को तलाशते रहे, लेकिन नहीं मिली।