नई दिल्ली11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब वे अमेरिका में थीं।
एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शराब नीति केस में जब दिल्ली सीएम को गिरफ्तार किया गया था। तब AAP के सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और राघव चड्ढा दिल्ली में मौजूद नहीं थे। इस वजह से पार्टी लीडर इन लोगों से नाराज थे।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दिल्ली सीएम को गिरफ्तारी के दौरान उनके अमेरिका में होने से AAP के लोगों के नाराज होने पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने पार्टी की नाराजगी वाली बात को खारिज किया।
अमेरिका में रहते हुए पार्टी के संपर्क में थी
स्वाति ने कहा कि मैं मार्च महीने में हार्वर्ड सम्मेलन में भाग लेने के अमेरिका गई हुई थी। वहां पर AAP के वॉलंटियरों ने कई कार्यक्रम भी आयोजित किए थे मैंने उनमें भी भाग लिया था। मेरी अमेरिका यात्रा को बढ़ा दिया गया क्योंकि अमेरिका में रहने वाली मेरी बहन को कोविड हो गया था। मेरा सारा सामान भी वहीं था और मुझे क्वारंटीन भी रहना पड़ा था।
स्वाति ने कहा कि अमेरिका में रहने के दौरान में पार्टी के लोगों के संपर्क में थी। मैं पार्टी नेताओं से बात कर रही थी। उस समय मैं पार्टी के लिए जो भी कर सकती थी वो किया था। मैंने ट्वीट किया, बात की। लेकिन यह कहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैंने उस वक्त पार्टी के लिए कुछ भी नहीं किया।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान चड्ढा लंदन में थे
स्वाति ने राघव चड्ढा को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राघव के साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया। जब केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब राघव भी लंदन में थे। अगर इस वजह से मेरे साथ मारपीट की गई है तो मैं वास्तव में समझना चाहूंगी कि मेरे साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया है। दूसरे राज्यसभा सांसद जो लंदन में थे उनका रेड कार्पेट स्वागत क्यों किया गया।
AAP का आरोप है कि स्वाति मालीवाल के बीजेपी के इशारे पर काम कर ही हैं। इस पर स्वाति ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इन लोगों ने मुझे धमकी दी थी, जैसे ही मैं बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करूंगी तो यही होने वाला है।
मालीवाल का मारपीट केस, कहा- बिभव ने थप्पड़ और लात मारी, मदद के लिए कोई नहीं आया

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट 13 मई को हुई थी। 10 दिन बाद पहली बार उन्होंने मीडिया में इस बारे में बात की है।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है। उन्होंने गुरुवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि वे 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास गई थीं। वहां पर स्टाफ ने ड्राइंग रूम में बैठाया और कहा कि केजरीवाल घर पर हैं और मिलने आ रहे हैं।
उसी समय बिभव कुमार वहां पर आते हैं और मुझसे मारपीट करने लग जाते हैं। बिभव ने मुझे सात-आठ थप्पड़ मारे। जब मैंने उन्हें धक्का देने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया। मुझे नीचे घसीट दिया। मालीवाल ने आगे कहा कि मेरा सिर सेंट्रल टेबल से टकरा गया। मैं नीचे गिरी। फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया। मैं बहुत जोर चिल्लाई, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज कर बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल वो पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। पूरी खबर पढ़ें…
स्वाति मालीवाल मारपीट केस पर पहली बार बोले केजरीवाल, कहा- घटना मेरे सामने नहीं हुई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वाति मालीवाल और अपने पीए बिभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट पर पहली बार बयान दिया। न्यूज एजेंसी PTI से उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे सामने नहीं हुई है। मामले के दो पहलू हैं। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। केजरीवाल ने आगे कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है। इसलिए वे इस पर कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहते।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि पुलिस गुरुवार को उनके बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। हालांकि, उन्होंने कारण नहीं बताया। लेकिन माना जा रहा है कि स्वाति मालीवाल मारपीट केस में ही पूछताछ होगी। सुनीता केजरीवाल से भी दिल्ली पुलिस पूछताछ कर सकती है।
राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में 16 मई को FIR दर्ज कर बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल वो पांच दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। पूरी खबर पढ़ें…




























