
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से सुखना लेक का फ्लड गेट खोल दिया गया है। वर्तमान में लेक का जल स्तर 1163 फीट पर है। वीरवार सुबह 4 बजे गेट नंबर-1 को 2 इंच खोला गया था, लेकिन जल स्तर लगातार बढ़ता गया, जिसके बाद गेट को और ऊपर उठाकर 5 इंच तक खोला गया।

























