
सुभाष बराला
– फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के अलावा कई मंत्री और विधायक मौजूद भी रहेंगे। यदि कोई और उम्मीदवार नामांकन नहीं करेगा तो बराला का निर्विरोध चुना जाना तय है।
नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में उन्हें गुरुवार को ही विजयी घोषित किया जा सकता है। यदि कोई नामांकन करता भी है तो तब भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के 41 विधायक हैं। जजपा के साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मौजूदा सांसद डीपी वत्स का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है।


























