{“_id”:”67abacef94a237dc62046216″,”slug”:”students-created-a-stir-by-presenting-a-wonderful-dance-chandigarh-news-c-16-1-pkl1083-631414-2025-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: विद्यार्थियों ने शानदार डांस पेश कर मचाया धमाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) की ओर से स्पोर्ट्स फेस्ट अखाड़ा 5.0 का एलान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लैश मॉब में शानदार डांस पेश किया। टूर्नामेंट के मुकाबले 20 से 22 फरवरी तक पीयू के स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेलें जाएंगे। इसमें बास्केटबॉल, शतरंज, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, टग ऑफ वॉर और वालीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। छात्रों के लिए एंट्री फीस 200 रुपये और गैर छात्र के लिए 500 रुपये है। इसकी इनामी राशि एक लाख तीन हजार रुपये है।






























