{“_id”:”68b34ecea2bd609726013c45″,”slug”:”student-arrested-for-roaming-around-with-fake-number-plate-on-thar-chandigarh-news-c-16-pkl1079-805565-2025-08-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: थार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा छात्र गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डीएवी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के छात्र को थार गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहन प्रीत सिंह (19) निवासी गांव हरिके कलां, जिला मुक्तसर (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस ने नाके पर गाड़ी का नंबर चेक किया तो फर्जी निकला। यह किसी दोपहिया वाहन का नंबर था। यह फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर PB-03Z-0008 था जबकि गाड़ी का असली नंबर PB-30Z-7318 था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























