भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोदी 3.0 के पहले बजट के पेश किए जाने के बाद अपनी पहली एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान कर दिया है और ये भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) को पसंद नहीं आए है. गुरुवार को RBI MPC Results से पहले ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले थे. लेकिन जैसे ही लगातार आठवीं बार रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने Repo Rate को यथावत रखने का फैसला किया, बाजार की गिरावट बढ़ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 500 अंक, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक फिसल गया.
RBI के ऐलान के बाद बिखरे सेंसेक्स-निफ्टी
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 79,468.01 की तुलना में गिरावट के साथ 79,420.49 के लेवल पर कारोबार शुरू किया था और जब RBI MPC के रिजल्ट घोषित किए गए, तो खबर लिखे जाने तक सुबह 10.10 बजे पर ये 509.69 अंक या 0.64 फीसदी गिरकर 78,958.32 के लेवल पर आ गया था. सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty भी देखते ही देखते बिखर गया. ये 148.50 अंक टूटकर 24,149.45 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












