
इस्कॉन मंदिर में श्रील प्रभुपाद का अभिषेक करते भक्त।
– फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 36 स्थित इस्कॉन मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद का मंगलवार को आविर्भाव दिवस है। इस अवसर पर इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने उनका 1008 तीथों के जल से अभिषेक किया। सभी तीर्थों और नदियों के जल को इस्कॉन में पहुंचाया गया है।
तीर्थों के जल के अलावा पंचामृत और विविध प्रकार के फलों के रस, शहद से भी अभिषेक हुआ। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि भक्तों ने श्रील प्रभुपाद का अभिषेक और आरती की।
बड़ी संख्या में भक्त श्रील प्रभुपाद के अभिषेक के लिए काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, ऋषिकेश, रामेश्वरम, गंगासागर सहित अन्य तीथों के जल लाए थे। इस्कॉन के श्रद्धालु तीर्थ यात्राओं पर जाते रहते हैं, वे सभी जल लाते हैं। सब दिल्ली में एकत्र होता है और वहीं से सभी जगहों पर पहुंचता है। कुछ श्रद्धालु चंडीगढ़ इस्कॉन में भी तीर्थों के जल लेकर आते हैं। इस मौके पर नंदोत्सव भंडारा का आयोजन हुआ।


























