नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का अनावरण करने वाले हैं। इस रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इसके साथ ही पीएम कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन करेंगे।
इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इससे जुड़ेंगे।
स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने 2018 में की थी। यह दोनों IIT पासआउट हैं और ISRO के पूर्व साइंटिस्ट रह चुके हैं। कंपनी ने इससे पहले 2022 में विक्रम-S रॉकेट लॉन्च किया था, जो सब ऑर्बिट रॉकेट था यानी कि यह 100 किमी ऊपर गया था लेकिन पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश नहीं किया था।




























