बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल 2013 की फिल्म आशिकी 2 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। श्रद्धा को इंडस्ट्री में 10 साल से अधिक समय हो गया है। उन्होंने इन वर्षों में हॉरर कॉमेडी से लेकर डांस ड्रामा तक हर तरह की फिल्मों में काम कर खुद को साबित किया है। श्रद्धा अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया, ‘उनकी आगामी परियोजनाएं समय यात्रा और पौराणिक कथाओं पर आधारित होंगी।’
Lata Mangeshkar: 36 भाषाओं में आवाज देकर लता मंगेशकर बनीं स्वर कोकिला, 11 साल की उम्र में ही शुरू की थी गायकी
एक फैन ने कमेंट कर सवाल किया कि क्या उन्हें अश्वत्थामा पर आधारित शाहिद कपूर की फिल्म ऑफर हुई है?, वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘स्त्री 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘उनके लिए अच्छा है।’ वहीं, एक फैन ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपकी आंखें बहुत अच्छी हैं और आवाज सबसे प्यारी है।’
अभिनेत्री की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो इन दिनों वह अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, श्रद्धा ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा था, ‘अच्छी लग रही हूं। शादी कर लूं?’ तभी से उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हैं।
फ्लॉप फिल्मों से आमिर ने ली सबक, ऐसी भूमिकाओं से करेंगे तौबा




























