शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी भोला गुर्जर।
ग्वालियर में एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए 6 साल के शिवाय के अपहरण मामले में पुलिस ने तिघरा रोड पर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बुधवार को एसआईटी ने दो अन्य आरोपी मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर को गिरफ्त
.
पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकालकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। आरोपियों को सात नंबर चौराहे के पास स्थित सीपी कॉलोनी तक ले जाया गया। यह वही जगह है जहां से शिवाय का अपहरण किया गया था।
मुरार पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट भी किया। मामले में अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
2 तस्वीरें देखिए-

भोला गुर्जर के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

ओपीडी के बाहर पुलिस और लोगों की भीड़।
पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर चुकी है
- राहुल गुर्जर निवासी जिगनी, जिला मुरैना,
- बंटी गुर्जर निवासी शिवलाल का पुरा, जिला मुरैना
- भोपा गुर्जर, निवासी मुरैना
ये आरोपी अब भी फरार
- राहुल गुर्जर, निवासी पिपरई, जिला मुरैना
इनमें से पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर ने रेकी की थी। जबकि बुधवार को पकड़े गए भोला गुर्जर और फरार बदमाश राहुल गुर्जर ने बच्चे की मां की आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे को किडनैप कर लिया था।
अपहरणकांड का मास्टरमाइंड जिगनी गांव निवासी राहुल गुर्जर है। उसकी बच्चे शिवाय के मामा गौरव से अच्छी दोस्ती थी, जो पैसों के लेनदेन में विवाद के बाद रंजिश में बदल गई। एक साल पहले आरोपी राहुल गुर्जर ने गौरव के बेटे का भी अपहरण करने की कोशिश की थी।

11 फरवरी को थी अपहरण की प्लानिंग, दो दिन बाद उठाया जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 11 फरवरी को ही अपहरण की योजना बनाई थी। वे ग्वालियर के सीपी कॉलोनी पहुंचे थे, लेकिन रविदास जयंती के कारण स्कूल बंद होने से वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। 13 फरवरी को वे दोबारा ग्वालियर गए। राहुल गुर्जर और बंटी गुर्जर स्प्लेंडर गाड़ी पर रेकी कर रहे थे, जबकि पिपरई गांव निवासी राहुल गुर्जर और भोला गुर्जर लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे। इन्हीं दोनों ने शिवाय का अपहरण किया।

अपहृत बच्चे शिवाय को 5-6 घंटे एक मकान में बंद रखा 13 फरवरी को शिवाय की मां आरती गुप्ता उसे स्कूल बस तक छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे को छीनकर अपहरण कर लिया था। वे बच्चे को भिंड रोड के रास्ते लक्ष्मणगढ़ ले गए, फिर हाईवे से मुरैना शहर के सुभाष नगर स्थित एक मकान में 5-6 घंटे तक बंद रखा।
पुलिस का दबाव बढ़ने पर वे बच्चे को बड़ोखर, कलारी और नंदेपुरा रोड होते हुए काजी बसई गांव के पास छोड़कर भाग गए। एक रिक्शा चालक शाहिद भाई ने बच्चे को रोते हुए देखा और सरपंच को सौंपा। सरपंच ने वीडियो कॉल के जरिए बच्चे के परिजनों से बात कराई। माता बसैया थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर ने बच्चे को सकुशल बरामद कर एसपी ऑफिस पहुंचाया।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











