08:53 AM, 28-Jun-2025

अपने पेट के साथ घर के बाहर स्पॉट हुए शेफाली के पति पराग
– फोटो : अमर उजाला
पेट डॉग को घुमाते दिखे पति पराग
शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग शनिवार सुबह अपने पेट डॉग को घुमाने के लिए बिल्डिंग के नीचे आए थे। इस दौरान वो पैपराजी के कैमरे में भी कैद हुए। हालांकि, पैपराजी ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन वो चुपचाप चले गए। उनकी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का बयान है कि कपल दोनों राेज सुबह साथ में अपने पेट डॉग के साथ वॉक पर जाते थे। शुकवार सुबह भी दोनों साथ में ही वॉक पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस समय उनके घर पर जांच कर रही है।
08:37 AM, 28-Jun-2025
पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी भी कर रही जांच
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, रात 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। जो अब तक घर के अंदर मौजूद है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रात में शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड से भी पूछताछ की जा चुकी है। अमर उजाला को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 8 बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
08:36 AM, 28-Jun-2025
बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया- रात 10ः30 पर ले जाया गया हॉस्पिटल
शेफाली जरीवाला लोखंडवाला शास्त्रीनगर के गोल्डेन रेज बिल्डिंग में रहती थीं। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कल सुबह पति-पत्नी अपने पेट डॉग के साथ बिल्डिंग कंपाउंड में दिखे थे। सिक्योरिटी गार्ट ने बताया कि रात करीब 10.30 के बीच शेफाली जरीवाला को हॉस्पिटल ले जाया गया था, तब गेट खोला। इसके बाद रात 1 बजे बिल्डिंग में शेफाली की मौत की खबर आई।
08:06 AM, 28-Jun-2025
राहुल वैद्य बोले- ‘आप हमें जल्दी छोड़कर चली गईं’
गायक राहुल वैद्य ने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस शेफाली आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चली गईं।’
अली गोनी बोले- रेस्ट इन पीस
अभिनेता अली गोनी ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर उनकी फोटो शेयर की है। साथ ही रेस्ट इन पीस लिखा है।
08:05 AM, 28-Jun-2025
मीका ने जताया दुख
सिंगर मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, ‘मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई।’
07:55 AM, 28-Jun-2025
Shefali Jariwala Death News LIVE: पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पर मौजूद, पेट डॉग को घुमाते दिखे पति पराग
Shefali Jariwala Death News Live Updates In Hindi: साल 2002 में रिलीज हुए रीमेक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 27 जून की रात 11 बजे शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत हुई। पति पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मामले पर परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यहां जानिए उनके निधन की खबरों से जुड़े अपडेट्स…










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












