
Shaheen Shah Afridi
Shaheen Shah Afridi ICC Rankings : पाकिस्तान ने आईसीसी वन डे विश्व कप 2023 में सोमवार को बांग्लादेश को हराकर जहां एक ओर सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, वहीं उनके पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने कमाल का प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में तीन विकेट चटकाए और अब वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने एक साथ इतनी लंबी छलांग लगा दी है कि बाकी कई गेंदबाज एक झटके में नुकसान में चले गए और नीचे आ गए हैं।
शाहीन अफरीदी बने आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अब नंबर एक गेंदबाज की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में बाबर आजम पहले से ही नंबर एक हैं और अब गेंदबाजी में भी उनका अधिकार हो गया है। शाहीन शाह अफरीदी इससे पहले पिछले सप्ताह 625 की रेटिंग के साथ नंबर दस पर थे, लेकिन अब उनकी रेटिंग 673 हो गई है। इससे पहले जोश हेजलवुड नंबर एक पर थे, लेकिन अब वे 663 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर आ गए हैं। वहीं भारत के मोहम्मद सिराज जो इससे पहले नंबर दो पर थे और उनकी रेटिंग 668 की थी, वो अब 656 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर आ गए हैं।
शाहीन के कारण कई गेंदबाजों को हुआ नुकसान
आईसीसी की रैंकिंग में टॉप 3 बॉलर्स के बाद इस वक्त नंबर चार पर साउथ अफ्रीका के केशव महाराज हैं। उनकी रेटिंग 651 की है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 649 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर हैं। 648 की रेटिंग के साथ राशिद खान नंबर छह और कुलदीप यादव 646 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि शाहीन अफरीदी के नंबर एक होने के कारण इन सभी को एक एक स्थान का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान भी 641 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर आ गए हैं। एडम जैम्पा 637 की रेटिंग के साथ नंबर नौ और 631 की रेटिंग के साथ मोहम्मद नबी दसवें स्थान पर हैं। शाहीन अफरीदी ने पिछले दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर इस कुर्सी पर कब्जा किया है।
इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें
ICC Rankings : रोहित शर्मा ने भरी उड़ान, शुभमन गिल और बाबर आजम में महज इतना ही फासला
ODI WC 2023 : पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के ये हैं सीधे समीकरण, इन टीमों को करनी होगी मदद
Latest Cricket News

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








