अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हर इवेंट में अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में स्वदेश के एक साल पूरा होने के मौके पर राधिका बेहद खूबसूरत कॉर्सेट ड्रेस में नजर आईं। राधिका ने फैशन डिजाइनर मयूर गिरोत्रा का आउटफिट पहना था, जिसे हाथ से पेंट की गई कलमकारी की खास कलाकारी और मयूर गिरोत्रा के सिग्नेचर डिजाइन स्टाइल में तैयार किया गया है। राधिका की इस ड्रेस पर स्कल्पचरल सिल्हूट, बारीक कढ़ाई और मॉडर्न इनोवेशन को शामिल किया गया है।
राधिका की ड्रेस पर कलमकारी
कलमकारी फारसी शब्द ‘कलम’ से निकली कलमकारी, टेक्सटाइल की एक बेहतरीन कला है जिसमें बारीक डिजाइन और पौराणिक कथाओं को हाथ से बहुत बारीकी से बनाया जाता है। आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिर शहर श्रीकालाहस्ती से शुरू हुई इस परंपरा में बांस के पेन और पेड़-पौधों और खनिजों से मिलने वाले प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है। हर रंग को बड़ी सावधानी से लगाया जाता है ताकि शानदार डिजाइन उभरकर आएं, जो रेखाओं, बारीकियों और कहानी को बेहतरीन तरीके से दिखा सकें।
लहंगे पर ‘कृष्ण लीला’ और ‘कल्पवृक्ष’
मयूर गिरोत्रा और स्वदेश ने मिलाकर राधिका की मॉडर्न इंडियन स्कर्ट को नए अंदाज में पेश किया है। स्कर्ट पर ‘कृष्ण लीला’ और ‘कल्पवृक्ष’ के हाथ से पेंट किए गए डिज़ाइन बने हैं। मोर, पवित्र गायों, कमल के फूलों और बारीक फूलों वाली बेलों से सजे ये डिज़ाइन कलमकारी की सिंबोलिक डिजाइन को दिखाती हैं।
दुपट्टे पर जरदोजी का काम
राधिका अंबानी की पूरी ड्रेस पर हाथ की कढ़ाई की गई है, जिसमें ज़रदोज़ी, पिट्टा, डबका और एप्लिक का काम है। फाइन मेटल की सजावट पेंट किए गए डिज़ाइनों को उभारती है और उन्हें एक फ्रेम देती है, जिससे रंग, टेक्सचर और डाइमेंशनल कलाकारी का एक अद्भुत मेल बनता है। ड्रेस के साथ हल्का दुपट्टा रखा है जो पारंपरिक भारतीय कलाकारी को मॉडर्न, ग्लोबल डिज़ाइन को दिखाना है।
कॉर्सेट का बढ़ता फैशन
इन दिनों साड़ी और लहंगे के साथ कॉर्सेट ब्लाउज फैशन में हैं। राधिका अंबानी के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स आपको बेहद खूबसूरत कॉर्सेट बाउलज में नजर आ जाएंगी। अंबानी परिवार की गणपति पूजा में आलिया भट्ट ने कॉर्सेट के साथ साड़ी ड्रेप की थी। फेस्टिवल सीजन में आप अपनी साड़ी या लहंगे को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो कॉर्सेट ट्राई कर सकती हैं।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)










