
बरामद सांप व एल्विश यादव की फोटो।
– फोटो : फाइल
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर मुहैया कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार कोबरा समेत सात सांपों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पंजाब के खरड़ बस स्टैंड के पास से पकड़ा। खास बात यह है कि बरामद सांपों का इस्तेमाल बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गाने में हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर (34) निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है।
इस मामले में गायक हार्दिक आनंद का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने ही सिकंदर को ये सांप दिए थे। मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने सिकंदर और बुराड़ी (दिल्ली) निवासी हार्दिक आनंद के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9, 39, 50, 51 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि बीते वर्ष नवंबर माह में नोएडा के सेक्टर-49 थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने पांच सपेरे गिरफ्तार किए थे, जिनके पास से पांच कोबरा और कुछ पॉइजन बरामद हुआ था।




























